IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कमेटी ने भावानगर में रोष रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

एप्पल न्यूज़, संदीप शर्मा भावानगर
देश व प्रदेश में बढ़ती मंहगाई को लेकर निचार खंड कांग्रेस कमेटी ने भावानगर में रोष रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस पहले कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने भावानगर स्थित बिजली बोर्ड के परिधी गृह में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गाय राजीव गांधी की जयंती पर श्रदांजलि अर्पित की। और स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा देश की उन्नति के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाल कर उनके दिखाए पदचिन्हों पर चलने की शपथ ली।


उसके बाद किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में बिजली बोर्ड के परिधी गृह से स्थानीय बाजार तक रैली निकाल कर देश में निरंतर बढ़ती मंहगाई को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार को खरी खोटी सुनाई।

कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने चार साल के कार्यकाल पूरी तरह असफल रही। आज जहां प्रदेश में विकास की रफतार पूरी तरह थम गई है, वहीं प्रदेश में भ्रष्टाचार और मंहगाई चरम सीमा पर है।
उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर घोटाले ने एक बार फिर प्रदेश का शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पेपर घोटाले में प्रदेश सरकार जांच के नाम में पर लीपापोती कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पुलिस पेपर लीक घोटले की सीबीआई जांच ऐलान तो किया है। लेकिन इस अधिसूचना अभी जारी नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण किन्नौर में एफआरए और नौतोड़ के हजारों केस ठंडे बस्ते में पड़े है। जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन होगी वैसे ही किन्नौर में पेंडिंग पड़े एफआरए और नौतोड़ के केसों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दिलाई जाएगी।

किन्नौर में विकास पूरी तरह थम गया है। किन्नौर में सड़कों में इस कदर गड्‌ढे पड़े हैं कि जहां सफर करना खतरे से खाली नहीं है।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकत्ताओं से आहवान किया कि वे प्रदेश और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पंहुचाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की विदाई का समय आ गया है। और इस वर्ष के अंत तक भाजपा सरकार की विदाई कर कांग्रेस की सरकार सत्तासीन होगी। उन्होंने कहा कि आज की रैली में उमड़ी भीड़ और कार्यकत्ताओं को जोश को देख कर लगता है कि इस वर्ष के विस चुनाव में किन्नौर सीट से विधायक जगत सिंह पांचवीं से जीत हासिल कर किन्नौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस मौके पर निचार खंड कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह नेगी, पूर्व टीएसी सदस्य जगदीश, किन्नौर कांग्रेस उपाध्यक्ष पदमपूर नेगी, प्रदेश सेवादल सचिव तारा मौयान, निचार खंड महिला कांग्रेस अध्यक्षा आशा नेगी, जिप सदस्य मीरा नेगी और भजिंद्र नेगी, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष मीरा नेगी, सेवादल जिला अध्यक्ष जय राम नेगी, यंग ब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष प्रशांत नेगी, किन्नौर कांग्रेस सचिव नरेंद्र नेगी, देवेंद्र नेगी, राकेश मार्या, मोहन लाल सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच शिमला की 7वीं साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन

Sun May 22 , 2022
एप्पल न्यूज़ शिमला शिमला गेयटी थियेटर सभागार में हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच शिमला द्वारा इस वर्ष की सातवीं साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें डॉ.पंकज ललित, निदेशक, भाषा एवम संस्कृति विभाग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने गोष्ठी के पहले सत्र में तीन काव्य पुस्तकों […]

You May Like

Breaking News