सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

दुर्घटना- किन्नौर में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से एक की मौत, दूसरा घायल

एप्पल न्यूज, किन्नौर

किन्नौर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में शिमला जिले के चेबड़ी, ननखरी निवासी सचिन बिष्ट (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक विजय कुमार (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। विजय कुमार गांव बाजवा, मशनू, रामपुर के रहने वाले हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार किसी मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुक्खू सरकार में बेखौफ हुआ "वन माफिया", बागा सराहन में काटे गए सैंकड़ों पेड़- लोकेन्द्र

Wed Jul 23 , 2025
एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार में कुल्लू जिले में वन माफिया पूरी तरह हावी है यह बात विधायक आनी लोकेन्द्र कुमार ने जारी प्रैस वार्ता के दौरान कही । लोकेन्द्र कुमार ने कहा कि अब जिला कुल्लू के निरमंड उपमंडल के अंतर्गत आने वाले बागा […]

You May Like

Breaking News