file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

जलोड़ी दर्रे पर हिमपात से आनी कुल्लू NH 305 मार्ग यातायात के लिए बन्द, घाटी में बढ़ा शीतलहर का प्रकोप

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार जिला कुल्लू के वाहय सिराज क्षेत्र आनी में सोमवार सुबह से ही मध्यम वर्षा का क्रम जारी है, जिससे तामपान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

आनी उपमण्डल मुख्यालय को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने बाले प्रमुख एनएच 305 सड़क मार्ग के मध्य 10280 फुट की ऊंचाई पर स्थित जलोड़ी दर्रे पर हिमपात होने से मार्ग दर्रे से आगे वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बंद हो गया है, जिससे आनी उपमण्डल के लोगों का अपने जिला मुख्यालय कुल्लू से सीधा संपर्क कट गया है।

जानकारी के अनुसार जलोड़ी दर्रे पर सोमवार को करीब आधा फुट ताजा हिमपात हुआ है।  बर्फ़बारी से यहां का नजारा जन्नत सा बन गया है।

बहरहाल आनी के निचले क्षेत्र में वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से घाटी शीट लहर की चपेट में आ गई है।लोगों ने ठंड से बचाव के लिए जहाँ गर्म कपड़ों व हीटर का सहारा ले लिया है।

वहीं ग्रामीण हल्के में लोग पहाड़ी तंदूर (बुखारी)जलाकर ठंड से अपना बचाव कर रहे हैं।वर्षा व बर्फ़बारी से क्षेत्र में जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वहीं यहां की प्रमुख नकदी फसल सेव सहित अन्य फसलों के लिए वर्षा व बर्फबारी रामबाण साबित हो रही है, जिससे किसान व बागबान चहक उठे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को CMD नन्द लाल शर्मा ने पुरस्कृत किया

Tue Nov 15 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश स्थित स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नन्द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने प्रतियोगिता के […]

You May Like

Breaking News