IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को CMD नन्द लाल शर्मा ने पुरस्कृत किया

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश स्थित स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नन्द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।

नन्‍द लाल शर्मा ने श्रेणी ‘ए’ (कक्षा 5वीं से 7वीं) और श्रेणी ‘बी’ (कक्षा 8वीं से 10वीं) के अमृत कौर, और अस्मिता को 50,000/- रुपए का प्रत्येक को प्रथम पुरस्कार, पृथ्‍वी चंदेल और श्री आनंदी जैन को 30,000/- रुपए का प्रत्येक को द्वितीय पुरस्कार और वैष्‍णवी वर्मा और अनन्‍या नेगी को 20,000/- रुपए का प्रत्येक को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। दोनों श्रेणियों के लिए प्रत्येक को 7500/- रुपए के दस सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

नन्द लाल शर्मा ने अभियान को सफल बनाने में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोगात्मक प्रयासों की सराहना की। शर्मा ने कहा कि “इस वर्ष हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के 436 स्कूलों के कुल 1869 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के पहले चरण में भाग लिया। साल दर साल स्कूलों और विद्यार्थियों की भारी सहभागिता ने जमीनी स्तर के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा संरक्षण संदेश के व्यापक प्रसार में मदद की है।”

एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय में प्रदर्शित विजेता पेंटिंग्स की सराहना करते हुए, नन्द लाल शर्मा ने उत्कृष्ट कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करने और अपने चित्रों के माध्यम से विषय को खूबसूरती से उजागर करने के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी।

दोनों श्रेणियों के लिए सामान्य विषय – थीम-1: वी आर प्रो-प्लैनेट पीपल और थीम -2: सर्कुलर इकोनॉमी-रीयूज, रिड्यूस एंड रीसायकल’ था। विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना स्वरूप ऊर्जा संरक्षण जागरूकता को आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और एलईडी बल्ब प्रदान किए गए।

इस अवसर पर गीता कपूर, निदेशक (कार्मिक), ए.के सिंह, निदेशक (वित्त), सुशील शर्मा, निदेशक (विद्युत), जे.एस राव, उप निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार, प्रोफ़ेसर हिम चटर्जी, विभागाध्यक्ष विजुअल आर्ट विभाग, एचपीयू, डॉ पवन कुमार, विजुअल आर्ट विभाग, एचपीयू और एसजेवीएन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

वर्ष 2004 से, हिमाचल प्रदेश राज्य की नोडल एजेंसी एसजेवीएन, इस अभियान को सफल बनाने के लिए विद्युत मंत्रालय, ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, राज्य सरकार, राज्य शिक्षा विभाग और अन्य एजेंसियों के साथ सफलतापूर्वक सहयोग कर रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में किया गया है।

पांचवीं से सातवीं कक्षा के लिए श्रेणी ए और आठवीं से दसवीं कक्षा के लिए श्रेणी बी के लिए चित्रकला प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई। पहले चरण के लिए, स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई और प्रत्येक श्रेणी में दो सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग स्कूलों द्वारा हिमाचल में नोडल एजेंसी एसजेवीएन को प्रस्तुत की गई।

तत्पश्चात, कला के क्षेत्र में विशेषज्ञों के प्रतिष्ठित निर्णायक मण्डल द्वारा प्रत्येक श्रेणी से 50 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग का चयन किया गया और चयनित 100 प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया गया।

आगामी चरण में दोनों श्रेणियों में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार विजेता राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रथम पुरस्कार दोनों श्रेणियों के लिए 1,00,000/- रुपए प्रत्येक है जबकि प्रत्येक श्रेणी के लिए द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमशः 50,000 रुपए और 30,000 रुपए है। इसके अलावा दोनों श्रेणियों के लिए 15,000 रुपए प्रत्येक के दस सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

ख़ास ख़बर- "हमें नहीं चाहिए आरक्षण"..! बल्ह और नाचन के "बसेहडू" राजपूतों की मांग- "हमें क्षत्रिय दर्जा दो"

Tue Nov 15 , 2022
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के बल्ह और नाचन विधानसभा क्षेत्रों के बसेहडू राजपूत मूलतः क्षत्रिय एप्पल न्यूज़, मंडी पिछले अनेक वर्षों से राजपूती आन बान शान की लड़ाई लड़ रहे जिला मंडी के बल्ह और नाचन विधानसभा क्षेत्रों के बसेहडू राजपूत मूलतः क्षत्रिय वर्ण से हैं और एक लंबे […]

You May Like

Breaking News