IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

मणिमहेश यात्रा में हादसा,न पत्थर लगने से एक श्रद्धालु की मौत, डीसी ने लगाई यात्रा रोकने की अपील

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, मणिमहेश चम्बा

चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के जिला डोडा के निवासी दविंद्र सिंह (पुत्र गोपी चंद, गांव मतोता) की गूईंनाला के पास पत्थर लगने से मौत हो गई।

हादसा गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उस समय हुआ, जब दविंद्र सिंह डल झील की ओर जा रहे थे। अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उधर, उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल ने क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के मद्देनज़र श्रद्धालुओं और आमजन से अपील की है कि चंबा-भरमौर मार्ग पर गुरुवार को यात्रा न करें।

उन्होंने बताया कि लगातार बारिश से भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

डीसी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 9816698166 और 1077 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि मौसम में सुधार होने तक यात्रा को स्थगित करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Share from A4appleNews:

Next Post

चामुंडा देवी जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कांगड़ा में इक्कू मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत, 20 घायल

Fri Aug 15 , 2025
एप्पल न्यूज, धर्मशाला धर्मशाला-चामुंडा मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। पंजाब के मोगा से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही एक पिकअप वाहन इक्कू मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयावह था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 […]

You May Like

Breaking News