सुधीर शर्मा एक बार फिर देंगे “विशेषाधिकार हनन” का “नोटिस”, सवाल पूछने से अच्छा है RTI से सूचना लें

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow
  • ऐसे प्रश्न काल के दौरान सवाल पूछने से अच्छा है कि आरटीआई के माध्यम से ही हम सूचना ले

एप्पल न्यूज, शिमला

भाजपा के धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने अब एक बार फिर नियमों के तहत विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का यह अधिकार है कि वह प्रिविलेज को खारिज करें या प्रिविलेज कमेटी को भेजें, उन्होंने नियमों की बात की है तो अब दोबारा से नियमों के तहत प्रिविलेज प्रमोशन को लाया जाएगा, ये गंभीर मामला है। सदन के अंदर झूठ बोलना झूठे आंकड़े देना सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह कोई व्यक्तिगत मामला नहीं, बल्कि प्रदेश के बेरोजगारों से जुड़ा हुआ मामला है और जिस तरह से विधानसभा के अंदर ऐच्छिक ग्रांट एक लाख करने की बात मुख्यमंत्री ने की थी, लेकिन मिली नहीं।

जबकि सदन के अंदर ये बातें मुख्यमंत्री ने की है, मुख्यमंत्री के पद की गरिमा है और उसका उन्हें ख्याल रखना चाहिए।

सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर ऐसी ही स्थिति रहती है तो विधानसभा में सत्र एवं प्रश्न कल का क्या औचित्य है। ऐसे प्रश्न काल के दौरान सवाल पूछने से अच्छा है कि आरटीआई के माध्यम से ही हम सूचना ले।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लू ज़िला में पेट्रोल पंपों में रिज़र्व स्टॉक रखना अनिवार्य, LMV को एक बार में मिलेगा अधिकतम 20 लीटर

Wed Aug 27 , 2025
एप्पल्ल न्यूज़, कुल्लू जिला कुल्लू में लगातार हो रही भारी वर्षा से सड़क मार्ग बाधित हो गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-03 सहित वैकल्पिक मार्ग कांडी–कटौला भी कई स्थानों पर बंद होने से भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। प्रशासन का अनुमान है कि बहाली में एक से […]

You May Like

Breaking News