ठियोग में 70 ग्राम अफीम के साथ दुकानदार गिरफ्तार

एप्पल न्यूज़, ठियोग /शिमला
शिमला जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना ठियोग को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 70 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 जून 2026 को सूचना मिली थी कि सोहन लाल उर्फ हैप्पी पुत्र राज कुमार, निवासी राज भवन, राहीघाट, तहसील ठियोग, जिला शिमला, अपनी दुकान से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार दुकान की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान दुकान से करीब 70 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना ठियोग में अभियोग संख्या 77/2026, दिनांक 10 जून 2026, धारा 18 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लाता था और इसकी आपूर्ति किन लोगों को करता था।
जिला शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

बिलासपुर में 13-14 जून को होगी हिमाचल प्रदेश राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 450 खिलाड़ी लेंगे भाग- मेहता

Thu Jun 11 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 13 एवं 14 जून 2026 को बिलासपुर के लुहणू स्थित लुहणू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सिंथेटिक ट्रैक पर हिमाचल प्रदेश राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 450 एथलीट अपनी […]

You May Like

Breaking News