file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

किन्नौर के निगुलसरी नाथपा में NH-5 बंद, रात को वाहनों की आवाजाही पर रोक

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रिकांगपिओ
किन्नौर जिला में लगातार बारिश से भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं के बीच प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर निगुलसरी और नाथपा भूस्खलन क्षेत्रों में रात के समय वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

यह प्रतिबंध रोजाना रात 8 बजे से सुबह 5:30 बजे तक प्रभावी रहेगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा।

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि यह कदम जनहित में उठाया गया है। पुलिस विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त बल तैनात करने और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं एसडीएम निचार को रोशनी की व्यवस्था, वैकल्पिक मार्गों पर सुरक्षा प्रबंध और आपातकालीन आवाजाही सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

लगातार बारिश के कारण नाथपा में पहाड़ी से पत्थर गिरने और निगुलसरी में सड़क धंसने से मुख्य मार्ग शनिवार सुबह से ही अवरुद्ध है। वैकल्पिक सड़क वाया नाथपा डेम भी चट्टानें गिरने से बंद हो गई है।

एनएच प्राधिकरण मार्ग बहाली में जुटा हुआ है और संभावना है कि निगुलसरी मार्ग रविवार दोपहर तक बहाल हो जाएगा, जबकि नाथपा वैकल्पिक मार्ग भी जल्द खोल दिया जाएगा।

लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए सेब, मटर और अन्य सामान के परिवहन के लिए लोक निर्माण विभाग और वन निगम ने दो स्पैन लगाए हैं ताकि किसानों और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

विकास विनाश का कारण नहीं बनना चाहिए, घणाहट्टी स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित- विक्रमादित्य

Sun Aug 31 , 2025
लोक निर्माण मंत्री ने घणाहट्टी स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में की बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत एप्पल न्यूज, शिमला लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घणाहट्टी में कसुम्पटी खंड की अंडर-14 बॉयज एंड गर्ल्स श्रेणी की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता […]

You May Like

Breaking News