IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 4 व 5 को बारिश-बर्फबारी के आसार

IMG-20251110-WA0015
previous arrow
next arrow


शिमला / एप्पल न्यूज़

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश में चार और पांच नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि दो और तीन नवंबर को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, जबकि छह नवंबर से प्रदेश भर में मौसम के साफ होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ चार नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसी के चलते राज्य के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तापमान में भी प्रदेशभर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कुकुमसेरी (लाहौल-स्पीति) में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

विभाग के अनुसार, आने वाले 2–3 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने के आसार हैं।
लोग अनावश्यक यात्रा से बचें और ऊपरी इलाकों में जाने से पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य लें। खेतों में काम करने वाले किसान और पशुपालक बिजली गिरने की संभावना वाले समय में खुले स्थानों से दूर रहें।

Share from A4appleNews:

Next Post

बधाई- क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को एक करोड़ रुपये देगी हिमाचल सरकार, CM ने की घोषणा

Mon Nov 3 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की। वे जिला शिमला के रोहडू़ से संबंध रखती हैं। मुख्यमंत्री ने दूरभाष के माध्यम से रेणुका ठाकुर को […]

You May Like

Breaking News