file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

8- 9 नवंबर को मेटलिंग के चलते बंद रहेगी MLA क्रॉसिंग से तवी मोड़ सड़क, वाहनों की आवाजाही के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि एमएलए क्रॉसिंग से तवी मोड़ तक संपर्क सड़क को मेटलिंग/टारिंग कार्य हेतु 8 नवम्बर से 9 नवम्बर, 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों (आपातकालीन वाहनों को छोड़कर) के आवागमन के लिए बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

वाहनों की आवाजाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, शिमला द्वारा सुझाए गए यातायात मार्ग निम्नानुसार निर्धारित किए गए हैं:

जिसमें एमएलए क्रॉसिंग से बालूगंज चौक (सरकारी स्कूल के समीप) सड़क के लिए छोटे वाहनों को चौड़ा मैदान–बालूगंज मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। सभी बसें एवं भारी वाहन चक्कर मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे।

बालूगंज चौक, सरकारी स्कूल के समीप से बालूगंज–समरहिल चौक सड़क के लिए छोटे वाहन जो समरहिल अथवा चौड़ा मैदान की ओर जा रहे हैं, उन्हें बालूगंज–समरहिल–चौड़ा मैदान मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। 

भारी वाहन चक्कर मार्ग से डायवर्ट होंगे। जो वाहन शिमला से बिलासपुर की दिशा में जा रहे हैं, उन्हें भी चक्कर मार्ग से भेजा जाएगा।

वहीं बालूगंज–समरहिल चौक से तवी मोड़ सड़क के लिए शिमला की ओर आने वाले सभी वाहन चक्कर मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे।जो वाहन बालूगंज, चक्कर अथवा समरहिल की दिशा में जा रहे हैं, उन्हें बालूगंज मार्ग से गुजरने की अनुमति होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

MP कंगना रनौत ने किन्नौर  जिला विकास समन्वय समिति बैठक में कहा - लंबित पड़े कार्यों को शीघ्र दें गति, गुणवत्ता का रखें ख्याल

Fri Nov 7 , 2025
एप्पल न्यूज, रिकांगपिओ  मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद कंगना रनौत की अध्यक्षता में आज जनजातीय जिला किन्नौर के आई.टी.बी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया और दिशा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा […]

You May Like

Breaking News