सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल में सियासी हलचल, विनय कुमार हो सकते हैं अगले कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में बड़ा फेरबदल सामने आया है। प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है, जिसे औपचारिक रूप से स्वीकार भी कर लिया गया है।

उनके इस कदम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज़ हो गया है कि विनय कुमार जल्द ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रहे पुनर्गठन और जिलों से मिली प्रतिक्रिया के बाद पार्टी हाईकमान विनय कुमार पर भरोसा जता सकती है।

संगठन में व्यापक अनुभव और शांत स्वभाव के कारण विनय कुमार को एक संतुलित विकल्प माना जा रहा है।

वहीं, इस्तीफ़े के बाद विनय कुमार ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय “संगठन के हित में और आगे बेहतर जिम्मेदारियाँ निभाने” के उद्देश्य से लिया है। हालांकि, उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि प्रदेश में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस जल्द ही संगठन में नई नियुक्तियों का ऐलान कर सकती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- खारला में सड़क हादसे में हेडमास्टर दंपत्ति की मौत, CM ने जताया शोक

Sat Nov 22 , 2025
एप्पल न्यूज, रोहड़ू मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिला के रोहड़ू खारला क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। यह हादसा उस समय हुआ जब खारला निवासी राजेश रेस्टा (54 वर्ष) एवं उनकी पत्नी लीला (50 वर्ष) की वाहन […]

You May Like

Breaking News