कुमारसेन के पूर्व विधायक भगत राम चौहान का निधन, विधान सभा अध्यक्ष ने गहरा दु:ख प्रकट किया

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

 हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कुमारसेन के पूर्व विधायक भगत राम चौहान के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पूर्व विधायक भगत राम चौहान पिछले लम्बे समय से बिमार चल रहे थे।

विधान सभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि भगत राम चौहान एक कद्दावर नेता थे। वह वर्ष 1990 में पहली बार कुमारसेन निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा सदस्य चुने गए थे। उनका व्यक्तित्व  मिलनसार था वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

पठानियां ने कहा कि भगत राम चौहान पेशे से अधिवक्ता थे तथा गरीबों तथा जरूरतमंदों को नि:शुल्क कानूनी सहायता मुहैया करवाते थे। उनकी यह खासियत थी कि वे राजनीति, प्रशासन और समाज सेवा को हमेशा संतुलित रखते थे।

पठानियां ने कहा कि प्रदेश ने भगत राम चौहान के रूप में एक होनहार तथा कर्तव्य निष्ठ नेता खोया है जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है।

पठानियां ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार ने 3 माह में विभिन्न विभागों में दी रिकॉर्ड 980 करूणामूलक नियुक्तियां- CM

Mon Jan 5 , 2026
प्रतीक्षा कर रहे पात्र प्रार्थियों को नियुक्तियां प्रदान कर सम्मानजनक जीवन यापन का मिला अधिकार एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि व्यवस्था परिवर्तन की सुधारोन्मुख सोच के तहत प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में 980 प्रार्थियों को करूणामूलक आधार पर नियुक्तियां प्रदान की हैं। […]

You May Like