IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल कैडर के 5 IPS अधिकारियों को DG पद पर दी पदोन्नति

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 1995 और 1996 बैच के हिमाचल कैडर के पांच वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें डायरेक्टर जनरल (DG) के पद पर पदोन्नत किया है।

इस संबंध में गृह विभाग (सेक्शन-डी) द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह पदोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।
अधिसूचना के अनुसार इन अधिकारियों को पे मैट्रिक्स लेवल-16 (₹2,05,400 से ₹2,24,400) में पदोन्नत किया गया है। यह निर्णय स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है, जिसे राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश की स्वीकृति प्राप्त हुई है।


पदोन्नत किए गए अधिकारियों में 1995 बैच के दो आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। इनमें सतिंदर पाल सिंह और एन. वेणुगोपाल शामिल हैं, जो वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। इन दोनों अधिकारियों को प्रोफार्मा आधार पर डायरेक्टर जनरल के पद पर पदोन्नति दी गई है।
वहीं 1996 बैच के तीन आईपीएस अधिकारियों को नियमित आधार पर DG पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें सतवंत अटवाल त्रिवेदी, जो वर्तमान में एडीजी-कम-कमांडेंट जनरल, होम गार्ड, सिविल डिफेंस एवं फायर सर्विसेज के पद पर तैनात हैं, अजय कुमार यादव, जो प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर, नई दिल्ली के पद पर कार्यरत हैं तथा अभिषेक त्रिवेदी, जो एडीजी, कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं, हिमाचल प्रदेश के पद पर सेवाएं दे रहे हैं, शामिल हैं।


यह आदेश प्रदेश के पुलिस प्रशासन में वरिष्ठ नेतृत्व को और सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आदेश पर मुख्य सचिव संजय गुप्ता के हस्ताक्षर हैं।

इसकी प्रतिलिपि भारत सरकार के गृह मंत्रालय सहित संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

"चिट्टा-मुक्त" हिमाचल में 433 कूरियर केंद्रों की एक साथ जांच, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Wed Jan 14 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए राज्यव्यापी एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के तहत ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के लक्ष्य को और मजबूत करने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने […]

You May Like

Breaking News