सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

शिमला में SC विभाग की बैठक में बोले विनय कुमार, “काँग्रेस संगठन के गठन में हर जाति -वर्ग को दिया जाएगा उचित प्रतिनिधित्व”

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पाल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि प्रदेश में पीसीसी,जिला व ब्लॉक कार्यकारणी में सभी जाति वर्गों के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा ।

उन्होंने  केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिकार्जन खरगे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अनुसूचित जाति से उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिये यह बड़े सौभाग्य की बात है।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग की राज्य स्तरीय बैठक में विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए विनय कुमार ने कहा कि आज भाजपा देश मे जिस प्रकार से लोकतंत्र को कमजोर कर संविधान की धज्जियां उड़ा रही है उसके खिलाफ सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा।


विनय कुमार ने बैठक में उपस्थित अनुसूचित जाति के सभी पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों और सुझावों से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को अवगत करवाया जाएगा।
इससे पूर्व अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके संघर्ष से हमे प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव ने अनुसूचित जाति के लोगों को संविधान में उनके अधिकारों को सरंक्षण दिया है। पर दुःख की बात है कि आज केंद्र की भाजपा सरकार संविधान को कमजोर कर उनके अधिकारों को खत्म करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि आज उन बहुउपयोगी संस्थाओं को बेचा जा रहा है जिसमे देश के नागरिकों को नोकरी मिलती थी। उन्होंने कहा कि गरीबों दलितों के अधिकारों को छीना जा रहा है। शिक्षा इतनी महंगी कर दी गई है कि एक गरीब मिडल क्लास इससे महरूम हो गया है।
राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस ने सामाजिक न्याय के तहत जो देश के लोगों को दिया था बदकिस्मती से भाजपा उसे छीन रही है।
बैठक में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी कर्मवीर बोध,प्रदेश सरकार में आयुर्वेद मंत्री यादवेंद्र गोमा,विधायक किशोरी लाल,सुरेश कुमार,पूर्व मंत्री गंगू राम मुसाफिर,स्माल सेविंग के उपाध्यक्ष प्रकाश कराड,प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा, लाल सिंह कौशल,विवेक कुमार सहित प्रदेशभर से आये विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।
बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर केंद्रीय नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिकार्जन खरगे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का विनय कुमार को प्रदेश में अनुसूचित जाति से प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर आभार व्यक्त किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

विक्रमादित्य ने कहा- हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना प्राथमिकता, खेल मैदानों का भी किया जा रहा विस्तार

Sun Jan 18 , 2026
लोक निर्माण मंत्री ने चनोग पंचायत में किए 3.50 करोड़ के उद्घाटन एवं शिलान्यास कहा…. हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना प्राथमिकता, खेल मैदानों का भी किया जा रहा विस्तार एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र […]

You May Like

Breaking News