IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

विक्रमादित्य ने कहा- हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना प्राथमिकता, खेल मैदानों का भी किया जा रहा विस्तार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

लोक निर्माण मंत्री ने चनोग पंचायत में किए 3.50 करोड़ के उद्घाटन एवं शिलान्यास

कहा…. हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना प्राथमिकता, खेल मैदानों का भी किया जा रहा विस्तार

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चनोग के पोआबो से लगभग 3.50 करोड़ के विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह पंचायत शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की अंतिम पंचायत है इसलिए इस पंचायत को विकास की दृष्टि से प्राथमिकता देना हमारा दायित्व है।

उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों की काफी पुरानी मांग को पूरा करते हुए इन तीन महत्वपूर्ण सड़कों को चौड़ा एवं पक्का किया जा रहा है जिसमें संपर्क सड़क कफ़लेड को चौड़ा व पक्का करने पर 89 लाख रुपए, संपर्क सड़क पोआबो से सुजाना को चौड़ा व पक्का करने के लिए 86 लाख रुपए तथा संपर्क सड़क शाल से चनोग को पक्का व चौड़ा करने के लिए 90 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि आज किए उद्घाटनों में रेस्ट हाउस पोआबो के निर्माण पर 39 लाख रुपए, प्राथमिक पाठशाला चनोग के दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण पर 8 लाख रूपये, खेल मैदान कफ़्लेड के निर्माण पर 3 लाख रुपए, खेल मैदान सुजाना पर 5 लाख रुपए तथा खेल मैदान बरोग के निर्माण पर 19 लाख रुपए खर्च किए गए है।

उन्होंने समस्त ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को पूरे प्रदेश सहित शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के लिए भुलाया नहीं जा सकता। उन्हीं से प्रेरणा लेकर इस इलाके के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जुब्बड़हट्टी तथा आसपास का क्षेत्र नगदी फसलों के लिए जाना जाता है। यहां के किसान-बागवान प्राकृतिक खेती करके अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर रहे है।

उन्होने किसानों बागवानों से आग्रह किया कि यदि इस दिशा में और अधिक सुधार लाने की आवश्यकता है या किसी प्रकार की कोई कमी है तो वह अपने सुझाव दे सकते है आपकी शंकाओं को मद्देनजर रखते हुए सुधार किया जाएगा।

पोआबो रेस्ट हाउस को ईको टूरिज्म के तहत लाने के किए जायेंगे प्रयास 
उन्होंने कहा कि पोआबो में नए निर्मित किए गए रेस्ट हाउस को ईको टूरिज्म के तहत लाने के प्रयास किए जायेंगे ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले और पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पूरे प्रदेश में समान विकास करवाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि शालाघाट से शिमला तक बनने वाले फोरलेन के सर्वे में थोड़ा परिवर्तन किया गया है। अब यह धमून, ख़लग व जाठिया देवी के नजदीक से होकर जाएगा जिसकी प्रगति प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आहवान किया कि वह इस संदर्भ में एक कल्याण संगठन बनाने का प्रयास करें ताकि अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर किसी भी मंच पर अपनी आवाज उठा सके और फोरलेन के लिए अधिग्रहण की जाने वाली जमीन का अधिक से अधिक मुआवजा मिल सके।
उन्होंने कहा कि पुराने शालाघाट से शिमला तक की सड़क अब राज्य राजमार्ग के तहत लोक निर्माण विभाग के पास वापिस आ गई है जिसके सुधार के लिए केंद्र सरकार द्वारा 25 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

उन्होंने कहा कि 6 करोड़ 10 लाख रुपए की राशि चनोग पंचायत के विकास के लिए अब तक खर्च की जा चुकी है और लगभग 2 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य जारी है।

पीएमजीएसवाई-4 के तहत शिमला ग्रामीण विस की 4 सड़कें शामिल

उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चौथे चरण के लिए 2300 करोड रुपए की राशि केंद्र से स्वीकृत करवाई गई है जिसमें 250 आबादी वाली बस्तियों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की सड़कों के साथ-साथ शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की भी चार सड़के इस योजना में शामिल की गई है ।
उन्होंने कहा कि सुन्नी, घणाहट्टी तथा शोघी स्कूलों को सीबीएसई में परिवर्तित करने की प्रक्रिया जारी है। भविष्य में यदि खलग स्कूल मापदंड को पूरा करता है तो इस स्कूल को सीबीएसई में परिवर्तित करने का प्रयास किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूरे शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जितने भी पेयजल से छूटे हुए घर हैं उन्हें पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल शक्ति विभाग के माध्यम से एक सर्वे करवाया जा रहा है और शीघ्र ही इसकी डीपीआर बनाकर स्वीकृति हेतु भेजी जाएगी जिस पर 20 से 25 करोड़ रुपए की राशि  खर्च की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

चिट्टा तस्करों को सजा दिलवाने के लिए शिमला में महामंथन, लोगों को इंसाफ दिलवाना ही प्राथमिकता -DC

Mon Jan 19 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमलाजिला प्रशासन शिमला द्वारा एनडीपीएस एक्ट 1985, एससी एसटी एक्ट 1989 और पॉक्सो एक्ट 2012 को लेकर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला आज होटल होलीडे होम में आयोजित की गई।पहली बार जिला में इस तरह की समावेशी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस महामंथन में चिट्टा तस्करों को सजा […]

You May Like

Breaking News