लॉकडाउन का जनता करें पालन, 31 मार्च तक सभी लोग घरों में रहें- डीसी शिमला

राशन, सब्जी, दूध,मेडिकल शॉपस और दूध की दुकानें रहेंगी खुली, अफवाहों पर ध्यान न देने को अपील
एप्पल न्यूज, शिमला

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने राज्यभर में लॉक डाउन की घोषणा कर दी है। लॉक डाउन की अधिसूचना के बाद जिला शिमला में भी तत्काल प्रभाव से लॉकडाउन घोषित हो गया है। डीसी शिमला अमित कश्यप ने बताया कि प्रदेश सरकार की अधिसूचना के बाद ब31 मार्च मध्यरात्रि तक लॉकडाउन लागू रहेगा। जिसके चलते जिला में सभी सरकारी, निजी, बसों और छोटे वाहनों पर पूर्णत पाबंधी रहेगी। उन्होंने बताया कि करीब आठ दिनों तक लोग जरुरी कामों से ही अपने घरों से बाहर निकल पाएंगे इनमें अस्पताल ,सब्जी, राशन,मेडिकल और दूध सम्बंधी दुकाने खुली रहेंगी जबकि बाकी सभी तरह की दुकानें बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि अस्पाल आने वाले वाहनों कि भी पुलिस द्वारा चेकिंग की जाएगी। और अस्पताल से वापिस आने वाले वाहनों की भी चेकिंग की जाएगी जिसमें वाहन चालक को मरीज की पर्ची दिखानी होगी अन्यथा कानूनी कार्रवाई का अंजाम भुक्तना होगा। डीसी शिमला अमित कश्यप ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें ताकि किसी प्रकार का वायरस न फैल पाए। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के दौरान जरुरी दुकानें ही खुली रहेंगी बाकी सभी दुकानें और बड़े बड़े शो रुम भी बंद रहेेगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

a4apple-news

Tue Mar 24 , 2020
.twp-navigation .twp-nav-left-content .twp-menu-section .menu > ul > li a { padding: 0 10px; } .twp-navigation .theme-mode a, .twp-navigation .twp-search-section { padding: 0 10px; } .twp-single-page-post-section .entry-footer .edit-link a { padding: 20px; font-size: 40px; } @media (min-width: 1200px){ .container { max-width: 1190px; } }

You May Like

Breaking News