IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

भाजपा का आरोप- उपचुनावों पर 35 करोड़ का खर्च, इसकी पूरी जिम्मेवारी मुख्यमंत्री सुक्खू के ऊपर- राकेश

निर्दलियों का इस्तीफा समय पर नहीं किया मंजूर, प्रदेश पर पड़ेगा आर्थिक बोझ

मुख्यमंत्री ने अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए यह खेल खेला

एप्पल न्यूज, शिमला

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर से विधायक राकेश जम्वाल ने कहा की हिमाचल प्रदेश में जब से कांग्रेस पार्टी की सरकार सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी है लगातार हिमाचल प्रदेश के खजाने पर फिजूल का बोझ डाल रही है जिसके कारण प्रदेश का धन बर्बाद हो रहा है और विकास बाधित हो रहा है।

तीन आजाद विधायकों ने अपने पद से 22 मार्च, 2024 को इस्तीफा दिया और माननीय विधान सभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि वे इस्तीफे को मंजूर करें। 22 मार्च से लेकर 3 जून तक यह त्याग पत्र मंजूर नहीं किए गए और 2 जून को लोकसभा व विधान सभा के उपचुनाव सम्पन्न हुए और 3 जून को तीन विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए गए।

काश यह इस्तीफे 30 अप्रैल से पूर्व स्वीकार कर लिए जाते तो यह तीनों उपचुनाव लोकसभा चुनाव के साथ सम्पन्न हो जाते परन्तु कांग्रेस की सुखविन्द्र सरकार ने केवल अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए इन त्यागपत्रों को लटकाकर रखा।

अब विचारनीय प्रश्न यह है कि यह तीन इस्तीफे स्वीकार हो गए और 6 माह के भीतर-भीतर यह 3 उपचुनाव होंगे और प्रत्येक चुनाव में कम से कम 10-12 करोड़ रू0 सरकारी खर्चा आएगा अर्थात 35-36 करोड़ रू0 का बोझ हिमाचल के खजाने पर पड़ेगा।
भाजपा ने यह सीधा-सीधा आरोप लगाया कि यह जो 35 करोड़ रू0 का खर्च होगा इसकी पूरी जिम्मेवारी मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के उपर आती है। उन्होनें ने ही अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए यह खेल खेला है।

प्रदेश के खजाने पर अनचाहा बोझ डालने के लिए मुख्यमंत्री की निंदा की जाती है। इससे पहले भी अपने दोस्तो को मित्रों को लाभ देने के लिए अनेक-अनेक कैबिनेट के दर्जे बांटे गए, गैर कानूनी तौर पर 6-6 मुख्य संसदीय सचिव लगाए गए जिसका प्रदेश सरकार का करोडों-करोड़ रू0 का व्यय हो रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में "धनवल" हारा "जनबल" की हुई जीत- अग्निहोत्री

Wed Jun 5 , 2024
एप्पल न्यूज, ऊना ऊना उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में गगरेट विधानसभा और कुटलैहड़ विधानसभा से जीते प्रत्याशियों के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज जनबल की जीत हुई है और धनबल हारा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उपचुनाव में जाने वाले बर्खास्त विधायक के […]

You May Like

Breaking News