file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

बड़ी ख़बर- हिमाचल पुलिस का कमाल- शाम को 113 ASI, SI और इंस्पेक्टर की “प्रमोशन” आधी रात को आदेश “रद्द”, अक्टूबर 2022 को हुई DPC, प्रमोशन के लिए कर्मियों को किस बात की सज़ा…!!!

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

व्यवस्था परिवर्तन का नारा देती सुक्खू सरकार में हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के आला अधिकारियों का कमाल देखिए। बीते 10 माह से प्रमोशन का इंतजार कर रहे 113 ASI, SI और इंस्पेक्टर की शाम को “प्रमोशन” कर दी।

अधिकारी खुश और प्रसन्नता में मिठाई बांट रहे थे। अपने चहवानों से बधाइयां ले रहे थे और सेवानिवृति के कगार पर पहुंचे कर्मी उत्साहित थे।

लेकिन ये क्या आधी रात को प्रमोशन आदेश “रद्द”। अब कर्मी पूछ रहे हैं कि उनका क्या कसूर। आखिर उन्हें किस बात की सजा दी जा रही है। जबकि अक्टूबर 2022 को इन सबकी DPC हो चुकी थी तो फिर प्रमोशन देने में अधिकारी इतनी आनाकानी क्यों कर रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आधी रात को डीजीपी के आदेशों पर ही इन प्रमोशन आदेशों को रद्द किया गया है जबकि पत्र पर किसी के हस्ताक्षर नहीं हैं।

अब सवाल ये उठता है कि यदि प्रमोशन रोकनी ही थी तो फिर आदेश जारी किए ही क्यों …?

इस का जवाब तो आला अधिकारी ही दे सकते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- मॉल रोड़ शिमला में सिलेंडर ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत, 7 घायल, धमाके से सहमा शिमला, भाजपा ने मांगी जांच

Wed Jul 19 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला राजधानी शिमला के ऐतिहासिक माल रोड के पास मिडल बाजार में एक रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट होने से हड़कम्प मच गया। मंगलवार शाम करीब सात बजे अचानक हिमाचल रसोई नाम की सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। इस घटना में रेस्टोरेंट बुरी तरह तबाह हो गई। वहीं एक व्यक्ति […]

You May Like

Breaking News