IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

केंद्र से हिमाचल को मिली 4500 करोड़ की सहायता, नवंबर में बिछेगा 1500 km सड़कों का जाल- विक्रमादित्य

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण के तहत पाहल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले ढाई सालों में केंद्र सरकार से 4500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता दो विभागों को मिली है जिसमें लोक निर्माण और शहरी विकास विभाग शामिल है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर संभव सहायता की है। उन्होंने कहा कि नवंबर माह में 1500 किलोमीटर सड़कों का जाल प्रदेश में बिछाने के लिए मंजूरी मिलने जा रही है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की सैकड़ों सड़कों का निर्माण होगा और प्रदेश के लाखों लोगों को लाभ पहुंचेगा। 

उन्होंने कहा कि पाहल पंचायत में पिछले ढाई सालों में 22 लाख रुपए के विकास कार्य पंचायत में करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि बमौत लिंक मार्ग और चेवला-टबोग सड़क के लिए शीघ्र ही बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि हम हर लक्ष्य को हासिल करेंगे। भले हमें लक्ष्य हासिल करने के लिए समय लग जाए लेकिन जो हमने लक्ष्य तय किए है वो हर हाल में पूरे होंगे।

उन्होंने विधायक निधि से पंचायत को विकास कार्यों के लिए 05 लाख रुपए तथा स्कूल में रसोई घर निर्माण और शौचालय मरम्मत के लिए डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की। स्कूली छात्राओं को सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए 11 हजार रुपए देने की घोषणा की।

दो सड़कों का शिलान्यास, परीक्षा केंद्र का लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पाहल पंचायत के तहत नाबार्ड के माध्यम से 13 करोड़ रुपए से बनने वाली नेहवट घैणी-देवीदार सड़क, नयासेर खड्ड पर पुल निर्माण, और 1.2 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पाहल-बैला घाट-कोटला सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त, मंत्री ने राजकीय उच्च विद्यालय बमोत के परीक्षा केंद्र का लोकार्पण भी किया।

कायना स्कूल में साइंस लेब का किया लोकार्पण

लोक निर्माण मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कायना में साइंस लेब का लोकार्पण किया। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीएसएनएल ने करीब 22 लाख रुपए की लागत से उक्त लैब का निर्माण करवाया है। इसमें फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी की लैब होगी।

उन्होंने कायना स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए तुरंत एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में इस कार्य को अनुमति दी जाएगी। उन्होंने मिडिल स्कूल के तीन कमरों के निर्माण लिए 3.50 लाख रुपए देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में बहुउद्देशीय भवन का निर्माण की दिशा में प्राथमिकता के कार्य किया जाएगा। उन्होंने स्कूली बच्चों की ओर से पेश की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए विधायक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। 

शिक्षा क्षेत्र में हो रहे व्यापक सुधार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्कूल में लैब स्थापित होने से बच्चों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेगी। इस स्कूल से क्षेत्र के बच्चों को काफी लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 100 स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड लागू किया जा रहा है। स्कूलों का प्रदेश भर में युक्तिकरण किया जा रहा है। बच्चों की संख्या के हिसाब से स्कूलों का भविष्य तय हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र का अहम योगदान

उन्होंने कहा कि यहां पर फाइन आर्ट्स कॉलेज बनाने का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को ही जाता है। वर्तमान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कॉलेज का लोकार्पण डेढ़ साल पूर्व किया था। आज देश भर में इस कॉलेज की वजह से प्रदेश की अलग पहचान हो रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

तकनीकी गड़बड़ी के चलते हिमाचल पुलिस की बी-1 पदोन्नति परीक्षा स्थगित

Sun Oct 26 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमलाहिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आरक्षियों की पदोन्नति के लिए आयोजित बी-1 परीक्षा 2025 रविवार को राज्यभर में आयोजित की गई, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते परीक्षा प्रक्रिया को बीच में ही अस्थायी रूप से स्थगित करना पड़ा। पुलिस मुख्यालय से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस […]

You May Like

Breaking News