14वीं बटालियन NDRF द्वारा हिमाचल प्रदेश में “मोबिलाइजेशन ड्रिल” का सफल आयोजन

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

14वीं बटालियन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) द्वारा दिनांक 19 मार्च 2026 को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक व्यापक एवं सुव्यवस्थित मोबिलाइजेशन ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।

इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक सशक्त बनाना, संसाधनों की तत्पर उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को व्यवहारिक रूप से परखना एवं सुदृढ़ करना था।


यह ड्रिल चार प्रमुख स्थलों पर एक साथ आयोजित की गई, जिसमें कुल NDRF की 18 टीमों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

टीमों द्वारा पोंग डैम, कांगड़ा; GSSS औहर, बिलासपुर; गौशाला ग्राउंड जोगोन, सोलन; तथा हेलीपैड झाकड़ी, रामपुर (शिमला) में FWR, CSSR एवं CBRN Response से संबंधित यथार्थपरक अभ्यास किए गए।

इन सभी स्थलों पर सिविल प्रशासन, DDMA, SDRF, फायर सर्विसेज, होम गार्ड, आपदा मित्र, पुलिस एवं चिकित्सा टीमों की उल्लेखनीय एवं समन्वित भागीदारी देखने को मिली।


इस अभ्यास के माध्यम से संचार तंत्र की सुदृढ़ता, स्टेजिंग एरिया की प्रभावी स्थापना, उपकरणों की कार्यक्षमता तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय का व्यावहारिक एवं व्यापक परीक्षण किया गया।

साथ ही, सहभागी एजेंसियों के मध्य उपलब्ध संसाधनों एवं उपकरणों के संबंध में बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी का आदान-प्रदान किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


इस संपूर्ण अभ्यास का निरीक्षण एवं मार्गदर्शन श्री प्रवीण कुमार तिवारी, कमाण्‍डेट, 14 एन0डी0आर0एफ द्वारा किया गया एवं उनके कुशल नेतृत्व, व्यापक अनुभव एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन ने इस ड्रिल को उच्च स्तर की सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


यह मोबिलाइजेशन ड्रिल न केवल विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत करती है, बल्कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में त्वरित, प्रभावी एवं संगठित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में एक सशक्त कदम भी सिद्ध होगी।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News