सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

CM ने कांगड़ा के बाढ़ प्रभावित ‘बोह’ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया, मृतकों को 4-4 लाख और पीड़ितों को मिलेगा घर

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कांगड़ा

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह क्षेत्र में विगत दिन आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया तथा बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित स्थल का भी दौरा किया तथा वे बोह क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों से भी मिले। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मकान इस आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें भी सरकार मकान बनाने के लिए हर संभव सहयोग देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ एन.डी.आर.एफ. की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हुई है तथा लापता लोगों को ढंूढने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिले के उपायुक्त राम कुमार गौतम से भी दूरभाष पर बातचीत की तथा गत सायं पांवटा उपमंडल में बांगरन गांव के डोरियोंवाला के पास टापू में गत दिन गिरी नदी में फंसे लोगों को एन.डी.आर.एफ तथा जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित निकालने  के बारे में भी जानकारी ली।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल, सांसद किशन कपूर, विधायक विशाल नेहरिया, वूल फैडरेशन के उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, उपायुक्त डा. निपुण जिंदल, एवं पुलिस अधीक्षक विमुक्तरंजन उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश में पिछले सप्ताह एक प्रतिशत रही कोविड-19 पाॅजिटिविटी दर, 95,489 सैंपल में सिर्ग 984 पॉजिटिव मिले

Wed Jul 14 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि 5 जुलाई से 11 जुलाई, 2021 तक प्रदेश में कोविड-19 पाॅजिटिविटी दर एक प्रतिशत रही है। इस अवधि के दौरान राज्य में आरटी-पीसीआर और रैट जांच के लिए 95,489 लोगों के सैंपल लिए गए और 984 लोग कोविड […]

You May Like

Breaking News