कण्ड ग्वाल टिक्कर में खेल प्रतियोगिताएं संपन्न,वालीबॉल में केजी कन्स्ट्रक्शन सुंगल और कबड्डी में उतराला की टीम जीती

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, पालमपुर
बैशाखी पर्व के उपलक्ष्य पर ग्रामीण खेल प्रोत्साहन समिति कण्ड ग्वाल टिक्कर द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्वाल टिक्कर के खेल मैदान में तीन दिवसीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

आयोजन समिति के संयोजक बलवंत हडूरिया ने बताया कि उक्त खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ 13 अप्रैल को सुरेन्द्र नेगी पूर्व सहायक अभियन्ता द्वारा किया गया।

सुरेन्द्र नेगी ने इस प्रतियोगिता के लिए 5100 रुपये का सहयोग दिया। बलवंत हडूरिया ने बताया कि वालीबॉल, कबड्डी, क्राॅस कंट्री, बोरी दौड़, महिलाओं के लिए रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर तथा तीन टांगों वाली दौड़ में लगभग 150 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

वालीबॉल में के० जी० कन्स्ट्रक्शन सुंगल की टीम विजेता तथा ग्वाल टिक्कर उपविजेता रही। कबड्डी में बैजनाथ विजेता तथा उतराला उपविजेता रही। महिला रस्साकशी में सिद्ध शाह मण्डल बन्दला प्रथम तथा महिला मण्डल खरास द्वितीय रहा।

इसी तरह बोरी दौड़ में अक्षित ग्वाल टिक्कर प्रथम तथा सक्षम ग्वाल टिक्कर द्वितीय रहा। क्रास कंट्री में विवेक ध्रमण प्रथम तथा आर्यन टुटानिया ग्वाल टिक्कर दूसरे स्थान पर रहा।

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में रंजना राजपूत प्रथम रही। चोदह वर्षिय तीन टांगों वाली दौड़ में अमित, राकेश ग्वाल टिक्कर प्रथम तथा आर्यन, आदित्य ग्वाल टिक्कर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

वालीबॉल अण्डर 14 प्रतियोगिता में सिक्स स्टार उतराला प्रथम तथा सिक्स ब्रदर्स ग्वाल टिक्कर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।अण्डर 14 कबड्डी में सेवन स्टार उतराला प्रथम व सेवन स्टार ग्वाल टिक्कर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिताएं देर‌ शाम तक चली और इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य नवी ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं।

नवी ठाकुर ने विजेताओं को सम्मानित किया तथा आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए 11000 रुपये की राशि तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बच्चों को 5100 रुपये दिए।

खेल आयोजन के लिए ब्रिगेडियर संजीव सोनी ने भी आयोजन समिति को 5100 रुपये का सहयोग दिया। इस अवसर पर पूर्व सूबेदार रविन्द्र ठाकुर, संजय ठाकुर के अतिरिक्त समिति के समस्त सदस्य तथा पूर्व पर्यटन अधिकारी सतीश कुमार, पूर्व सूबेदार झौंफी राम, पूर्व प्रधान पुरषोत्तम चन्द, पृथी चन्द पूर्व उपप्रधान पूर्ण चन्द तथा सैंकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कैबिनेट- प्राकृतिक खेती उत्पादों का MSP बढ़ाया, 1000 पुलिस कांस्टेबल और 500 सहायक वन रक्षक के पद भरने को मंजूरी

Fri Apr 17 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्की का एमएसपी 40 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलोग्राम, चंबा जिला […]

You May Like

Breaking News