IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में फायर सर्विस वीक का समापन

एप्पल न्यूज़, झाकड़ी/ शिमला

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन के फायर स्टेशन में फायर सर्विस वीक–2026 का समापन समारोह गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर ने शिरकत की। साथ ही डिप्टी कमांडेंट, सीआईएसएफ़ कौशलेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे ।

अपने संबोधन में मुख्यातिथि राजीव कपूर ने फायर सर्विस कर्मियों की तत्परता, समर्पण एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि अग्नि सुरक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार है।

इस अवसर पर मुख्यातिथि राजीव कपूर फायर सर्विस वीक के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं – निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

फायर सर्विस वीक के दौरान फायर विंग के अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सप्ताह भर आयोजित विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया।

इसमें अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया, फर्स्ट एड तथा एलपीजी सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई, जिनका उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने फतेहपुर में किए 153.81 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण- शिलान्यास

Tue Apr 21 , 2026
एप्पल न्यूज़, फ़तेहपुर/ कांगड़ा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान 153.81 करोड़ रुपये की 8 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।उन्होंने ब्यास नदी पर 103.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 800 मीटर लंबे स्पैन पुल का […]

You May Like

Breaking News