सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

शिक्षा मंत्री ने की अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता, अदब, संस्कृति और शायरी का संगम बना गेयटी थिएटर का मुशायरा

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त, शिक्षा मंत्री की धर्मपत्नी प्रतिभा ठाकुर, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, अध्यक्ष एचपीएसईडिसी अनुराग शर्मा और भूतपूर्व सैनिक लेफ़्टिनेंट कर्नल रवींद्र एन डोगरा को भी उपायुक्त ने सम्मानित किया।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा, एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


संस्कृति संरक्षण में साहित्यकारों की भूमिका अतुलनीय — अनुपम कश्यप

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 के तहत आज गेयटी थिएटर के सम्मेलन कक्ष में मुशायरा आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के 17 नामी कवियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और सभी कवियों को सम्मानित किया।
उपायुक्त ने कहा कि इस मुशायरा में ज्ञान और संस्कृति की बातें हुई जोकि बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संस्कृति को बचाने में कवि और साहित्यकार जो योगदान दे रहे हैं उसका कोई मुक़ाबला नहीं है। हम हमेशा बात करते हैं अपनी संस्कृति को बचाने की और सब प्रयास भी करते हैं।

इसी कड़ी में यह निर्णय लिया गया कि इस अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के माध्यम से ऐसे साहित्यकारों और कवियों को जोड़ा जाए जो हमारी संस्कृति को संजोये रखने के लिए प्रयासरत हैं।
इस दौरान साहित्यकारों ने उपायुक्त को अपनी पुस्तकें भी भेंट की।
मुशायरा कवि सम्मेलन में अध्यक्षीय मंडल में सेवानिवृत्त आई.ए.एस अधिकारी डॉ. विनोद प्रकाश शुक्ल, द्विजेंद्र द्विज और जाहिद अबरोल उपस्थित रहे।
इसके अलावा धर्मशाला से रमेश डढवाल, अर्की से कुलदीप गर्ग तरुण, नाहन से अनंत आलोक, बैजनाथ से विकास राणा, शिमला से रजनीश्वर चौहान, नाहन से जावेद उल्फ़त, धर्मशाला से नवनीत शर्मा, कांगड़ा से प्रताप जरयाल, नगरोटा से पवनेंद्र पवन, शिमला से नरेश देओग, शिमला से सुमित राज सुमित, बदी से सतपाल ख्याल, शिमला से कार्तिक शर्मा व सुजानपुर से शाहिद अंजुम ने मुशायरा कवि सम्मेलन में भाग लिया और अपने शेयरों के माध्यम से शायराना माहौल स्थापित किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में मंत्रियों-विधायकों का रुका वेतन जुलाई में मिलेगा, सरकार ने स्थगन आदेश वापस लिया, CM का 50% वेतन अब भी स्थगित

Thu Jun 11 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंत्रियों और विधायकों को बड़ी राहत देते हुए उनके वेतन पर लगाया गया अस्थायी स्थगन वापस ले लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (संसदीय कार्य) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उप-मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद के सदस्यों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सभी विधायकों के वेतन की स्थगित […]

You May Like

Breaking News