हिमाचल में मंत्रियों-विधायकों का रुका वेतन जुलाई में मिलेगा, सरकार ने स्थगन आदेश वापस लिया, CM का 50% वेतन अब भी स्थगित

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंत्रियों और विधायकों को बड़ी राहत देते हुए उनके वेतन पर लगाया गया अस्थायी स्थगन वापस ले लिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग (संसदीय कार्य) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उप-मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद के सदस्यों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सभी विधायकों के वेतन की स्थगित राशि अब जुलाई 2026 में जून माह के वेतन के साथ जारी की जाएगी।
सरकार ने 18 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया है।

राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 162 और 166 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वेतन स्थगन संबंधी आदेश को वापस लेने की मंजूरी दी है।
हालांकि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के वेतन का 50 प्रतिशत हिस्सा स्थगित रखने का निर्णय यथावत रहेगा। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री के वेतन का अस्थायी स्थगन 18 अप्रैल 2026 के आदेश के अनुसार आगामी आदेशों तक जारी रहेगा।
सरकार के इस फैसले से मंत्रियों, विधानसभा पदाधिकारियों और विधायकों को रोकी गई वेतन राशि का भुगतान अगले महीने हो सकेगा, जबकि मुख्यमंत्री का आधा वेतन फिलहाल स्थगित ही रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

ठियोग में 70 ग्राम अफीम के साथ दुकानदार गिरफ्तार

Thu Jun 11 , 2026
एप्पल न्यूज़, ठियोग /शिमला शिमला जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना ठियोग को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 70 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी […]

You May Like

Breaking News