सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

नगर परिषद रामपुर बुशहर में 27 को होगा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव, टॉस होगा या तोड़फोड़..?

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

नगर परिषद रामपुर के नवनिर्वाचित पार्षदों के लिए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अधिकृत अधिकारी रामपुर बुशहर द्वारा सभी निर्वाचित पार्षदों को बैठक में शामिल होने के लिए औपचारिक सूचना जारी की गई है।
जारी आदेश के अनुसार नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए विशेष बैठक का आयोजन 27 जून 2026 को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। यह बैठक नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता अधिकृत अधिकारी द्वारा की जाएगी और इसी दौरान अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान और निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।


नगर परिषद चुनाव में कुल नौ वार्डों से पार्षद निर्वाचित हुए हैं। इनमें वार्ड नंबर-1 से दीपना नेगी, वार्ड नंबर-2 से रोहित नेगी, वार्ड नंबर-3 से जय श्री, वार्ड नंबर-4 से करण शर्मा, वार्ड नंबर-5 से नितिका, वार्ड नंबर-6 से उमा देवी, वार्ड नंबर-7 से सुंदर लाल, वार्ड नंबर-8 से चंद्र प्रभा तथा वार्ड नंबर-9 से विशेशर लाल शामिल हैं।
आदेश में कहा गया है कि यह बैठक हिमाचल प्रदेश नगर पालिका चुनाव नियम, 2015 के प्रावधानों के तहत बुलाई गई है। सभी निर्वाचित सदस्यों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है ताकि नगर परिषद के शीर्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।
रामपुर नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। विभिन्न पार्षदों के बीच समर्थन जुटाने की कवायद शुरू हो चुकी है। ऐसे में 27 जून को होने वाला यह चुनाव नगर परिषद रामपुर की भावी कार्यप्रणाली और नेतृत्व तय करने की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में कार्तिक औमटा ने जीता गोल्ड मेडल, 21वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

Sat Jun 20 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला के चौड़ा मैदान स्थित बैडमिंटन हॉल में आयोजित 21वीं ऑल इंडिया सेइगोकन गोजू-रयू कराटे चैंपियनशिप-2026 में युवा खिलाड़ी कार्तिक औमटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।यह प्रतियोगिता 20 और 21 जून 2026 को आयोजित की गई, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने भाग […]

You May Like

Breaking News