file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

HRTC में 656 अस्थायी चालकों की भर्ती, आज से वॉक-इन इंटरव्यू, मिलेगी 1500 दिहाड़ी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने प्रदेशभर में बस सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए 656 अस्थायी चालकों की भर्ती करने का फैसला लिया है। इसके लिए आज से विभिन्न डिपो स्तर पर वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब चालक-परिचालक संगठनों द्वारा हड़ताल या कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है।
जानकारी के अनुसार, निगम प्रशासन ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों और डिपो अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी संभावित हड़ताल की स्थिति में यात्रियों को परेशानी न हो और बस सेवाएं प्रभावित न हो.


इन अस्थायी चालकों की नियुक्ति निर्धारित शर्तों एवं पात्रता मानदंडों के अनुसार की जाएगी। चयनित चालकों को आवश्यकता के आधार पर विभिन्न डिपो में तैनात किया जाएगा।
सरकार और निगम प्रबंधन का कहना है कि आम जनता को निर्बाध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
हड़ताल की आशंकाओं के बीच एचआरटीसी के इस कदम को प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

"श्रीखंड यात्रा" पर संकट, वर्तमान परिस्थितियों में यात्रा का आयोजन जोखिमपूर्ण-DC

Wed Jun 24 , 2026
 एप्पल न्यूज़, कुल्लू श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड के अध्यक्ष एवं ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य बुद्धि सिंह ठाकुर सहित ट्रस्ट के सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्यों ने वर्चुअल माध्यम […]

You May Like

Breaking News