IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

प्रतिभा सिंह पर BJP विधायक जवाहर ठाकुर के बयान पर भड़की महिला कांग्रेस, वनिता ने की माफी मांगने की मांग

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से द्रंग से भाजपा विधायक जवाहर सिंह ठाकुर  द्वारा  प्रतिभा सिंह को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस भड़क गई है और जवाहर ठाकुर से प्रतिभा सिंह और प्रदेश की महिलाओं से बयान पर माफी मांगने की मांग की है।

महिला कांग्रेस  ने इस तरह की बयानबाजी उप चुनाव में हार की बौखलाहट करार दिया है। शिमला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा वनीता वर्मा ने कहा की जवाहर ठाकुर ने बयान देकर महिलाओं के प्रति अपनी सोच जाहिर की है और सभी महिलाओं को ठेस पहुचाई है।

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह छे बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे और उन्होंने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किया और आज वे इस दुनिया मे नही है।

प्रदेश के लोग ओर उनका परिवार दुख से नही उभरा है। अब जब  उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह आज चुनाव लड़ रही है  तो बीजेपी सरकार उनके खिलाफ ऐसी घटिया बयानबाजी कर रही है।

उन्होंने कहा कि ये सरकार महिला और किसान और युवा विरोधी है चुनावो में आम लोगो के मुद्दों पर बात करने के बजाय हार की बौखलाहट में ऐसी बयानबाजी कर रही है जिसे किसी भी सूरत में बर्दशत नही किया जाएगा। और अपने इस बयान के लिए प्रदेश की महिलाओं और प्रतिभा सिंह से मांफी मांगे। 

 बता दे  मंडी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव को लेकर द्रंग से भाजपा विधायक जवाहर सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहते हैं, ‘हमारी माताएं बहनें, जिनका पति इस श्रृष्टि में नहीं रहते हैं, वो कम से कम एक साल तक मातम मनाती हैं।

अब हमें पता नहीं है कि राजदरबार के लोग है कैसे हैं, वो तो रामपुर बुशहर की रानी हैं और हमारी दो बार की सांसद रही हैं. ऐसी क्या आफत आ गई है कि सारे नियम छोड़कर चुनाव लड़ने के लिए उतरी हैं. हालांकि ये तो उनकी पार्टी ही जानें। 

Share from A4appleNews:

Next Post

जुब्बल-कोटखाई में बाग़वानी और सड़क का विकास कांग्रेस की देन, रोहित ठाकुर का भविष्य उज्ज्वल -अग्निहोत्री

Fri Oct 22 , 2021
एप्पल न्यूज़, जुब्बल कोटखाई जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में बाग़वानी और सड़क का विकास कांग्रेस की देन है यह बात हिमाचल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने घयाल क्षेत्र के देवरी-खनेटी, कोटी, क्यारी में कही। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल और पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह […]

You May Like

Breaking News