IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जुब्बल-कोटखाई में बाग़वानी और सड़क का विकास कांग्रेस की देन, रोहित ठाकुर का भविष्य उज्ज्वल -अग्निहोत्री

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, जुब्बल कोटखाई

जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में बाग़वानी और सड़क का विकास कांग्रेस की देन है यह बात हिमाचल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने घयाल क्षेत्र के देवरी-खनेटी, कोटी, क्यारी में कही।

उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल और पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह ने जुब्बल-नावर-कोटखाई को सींचा है और सेब बाग़वानी के क्षेत्र में जो भी विकास हुआ है उसमें इन्हीं दो विकासपुरुषों की विशेष भूमिका रही है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा भाजपा सरकार में बागवानों का शोषण हुआ है। भाजपा कार्यकाल में बाग़वानों पर गोलियां तक दागी गई। उन्होंने कहा कि जब सेब के दाम गिर रहे थे तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बागवानों को सेब न तोड़ने की सलाह दी और बाग़वानी मंत्री ने रेहड़ी पर सेब बेचने की बात कह कर बाग़वानों के ज़ख्मो पर नमक छिड़कने का काम किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में महँगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। पेट्रोल-डीज़ल, गैस सिलेंडर, सरसों तेल और दैनिक उपभोग की वस्तुओं में आग लग गई है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और हिमाचल में 13 लाख से अधिक युवा बेरोजगार है।

अग्निहोत्री ने कहा कि 2022 में कांग्रेस सरकार बनते ही कर्मचारियों की OPS की मांग और करुणामूलक नौकरियों, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रोहित ठाकुर के अनुभव, लग्न और मजबूत इच्छाशक्ति से जुब्बल नावर कोटखाई कांग्रेस कार्यकाल (2012-17) में विकास के क्षेत्र में पूरे हिमाचल में अव्वल रहा है।

अग्निहोत्री ने कहा कि रोहित ठाकुर के लम्बे राजनीतिक अनुभव और मजबूत नेतृत्व को देखते हुए जिला शिमला का नेतृत्व तो करेंगे ही साथ में भविष्य में कांग्रेस सरकार में भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे।

अग्निहोत्री ने जनसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पक्ष में जनता से आशीर्वाद और वोट देने की अपील की। बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने जनसभाओं को संबोधित किया और रोहित ठाकुर को भारी मतों जीताकर विधानसभा भेजने का आग्रह किया।

रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में बाग़वानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जुब्बल नावर कोटखाई का एक समान दृष्टिकोण के साथ विकास किया है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई की पिछले साढ़े तीन वर्षों में घोर अनदेखी हुई हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से भविष्य में बाग़वानी के क्षेत्र को सुदृढ़ करने, CA Stores की स्थापना करने और पर्यटन उद्योग को मजबूत करने को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने सड़क, स्वास्थ्य और महँगाई के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। रोहित ठाकुर ने जनता से आर्शीवाद और जनसमर्थन की अपील की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचा कर जनमत जुटाने की अपील की।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा द्वारा सेना के नाम पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण, सेना किसी पार्टी की नही देश की होती है- कर्नल शांडिल

Fri Oct 22 , 2021
एप्पल न्यूज़, मंडी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री धनीराम शांडिल ने भाजपा द्वारा सेना के नाम पर राजनीति करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि सेना किसी पार्टी की नही होती सेना देश की होती है जो देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देती है। कांग्रेस […]

You May Like

Breaking News