भाजपा द्वारा सेना के नाम पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण, सेना किसी पार्टी की नही देश की होती है- कर्नल शांडिल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री धनीराम शांडिल ने भाजपा द्वारा सेना के नाम पर राजनीति करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि सेना किसी पार्टी की नही होती सेना देश की होती है जो देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देती है।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के साथ  द्रंग चुनाव क्षेत्र में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए  शांडिल ने कहा कि देश में 1962,1971 के युद्ध हुए, जिसमें भारतीय सेनाओं ने  जीत हासिल  की।

कांग्रेस ने इस जीत का कभी भी न तो कोई श्रेय ही लिया और न ही इस जीत का कोई प्रोपकंडा ही किया।सेना अनुशासन में रहते हुए अपना कार्य करती है।

शांडिल ने कहा कि देश आज महंगाई व बेरोजगारी की घोर समस्या से गुजर रहा है।भाजपा सरकार इस बारे कुछ नही कर रही।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह लोगों के दुख दर्द को को जानते और समझते थे और उन्हें दूर करते थे।वीरभद्र सिंह लोगों के दिलों पर राज करते थे।

शांडिल ने लोगों का आह्वान किया कि वीरभद्र सिंह की कमी को प्रतिभा सिंह अब पूरा करेगी।उन्होंने उन्हें  वोट देने का आह्वान करते हुए उन्हें भारी मतों से जिताने का आग्रह किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

BJP विधायक जवाहर ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से शिकायत, प्रतिभा सिंह पर दिया बयान महिलाओं का अपमान, EC करे सख्त कार्रवाई

Fri Oct 22 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाप्रदेश के मंडी जिला के द्रंग से भाजपा विधायक जवाहर ठाकुर द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह पर दिए व्यक्तिगत और विवादास्पद बयान से हिमाचल की सियासत में भूचाल आ गया है। भाजपा विधायक ने यह बयान खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री […]

You May Like