IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

पूर्व CS RD धीमान “रेरा” नए अध्यक्ष नियुक्त, IAS अमित कश्यप बनाए सदस्य

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

पूर्व मुख्य सचिव रहे RD धीमान को हिमाचल सरकार ने नया “रेरा” अध्यक्ष नियुक्त किया है ।

उनके साथ पूर्व IAS अमित कश्यप को सदस्य नियुक्त किया गया है। इस बाबत अधिसूचना जारी आकर दी गई है।

आरडी धीमान, जो कि पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान में मुख्य सूचना आयुक्त हैं, को रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (RERA) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

उन्होंने 31 दिसंबर 2024 को रिटायर हुए पूर्व चेयरमैन श्रीकांत बाल्दी की जगह ली है।

सेवानिवृत्त IAS अधिकारी अमित कश्यप को रेरा का नया सदस्य बनाया गया है।

इससे पहले एक और सदस्य विदुर मेहता की नियुक्ति हो चुकी है।

आदेश शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार ने मंगलवार को जारी किए।

ये आदेश हाईकोर्ट में सुनवाई (25 जून) से ठीक पहले जारी किए गए हैं, जो रेरा चेयरमैन की नियुक्ति में देरी और मुख्य सचिव की सेवा-विस्तार से जुड़े मामले पर होनी थी।

20 जून को हिमाचल हाई कोर्ट ने रेरा चेयरमैन की नियुक्ति में देरी पर राज्य सरकार को 5 लाख रुपये की लागत/कॉस्ट लगाई थी।

सरकार ने बाद में इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लिए। 20 से अधिक अधिकारियों ने आवेदन किया था।

मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली कमेटी ने इंटरव्यू के बाद सिफारिशी पैनल सरकार को सौंपा।

मौजूदा मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी दावेदार थे, लेकिन उनका नाम रिकमेंड नहीं हुआ। बाद में उन्हें 6 माह का सेवा विस्तार मिला

लंबे समय से लंबित रेरा चेयरमैन की नियुक्ति आखिरकार पूरी हुई।

अब प्राधिकरण पूरी तरह सक्रिय और पूर्ण रूप से गठित हो गया है, जिससे राज्य के रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और उपभोक्ता हित संरक्षण को मजबूती मिलेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

"हर दिल के राजा" वीरभद्र सिंह, एक सच्चे सांस्कृतिक संरक्षक को दी श्रद्धांजलि

Wed Jun 25 , 2025
एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहरपूर्व मुख्यमंत्री एवं हिमाचल रत्न स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि (श्राद्ध) के अवसर पर मंगलवार को रामपुर बुशहर के ऐतिहासिक राज दरबार परिसर में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजन विधि से की गई, जिसके पश्चात हजारों श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों […]

You May Like

Breaking News