file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने शिमला में प्रशिक्षण कमान का दौरा किया

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

थल सेनाध्यक्ष, जनरल एम.एम नरवणे ने 25 जून 2021 को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रेक) का दौरा किया। उन्हें सामरिक-सैन्य भविष्य, सैद्धान्तिक सुधार, आपरेशनल चुनौतियों और तैयारियों, तकनीकी समावेशन सहित कई मुद्ों पर जानकारी दी गई।


सेनाध्यक्ष ने भारतीय सेना में प्रशिक्षण की प्रभावशीलता को अधिकतम करने के लिए की जा रही कई पहलुओं और पेशेवर सैन्य शिक्षा (पी एम ई) को वर्तमान चुनौतियों के प्रति अधिक समकालीन और उŸारदायी बनाने के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराया गया।
जनरल नरवणे ने हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल माननीय श्री बंडारू दŸाात्रेय से भी मुलाकात की और आपसी हित के मुद्ों पर चर्चा की।
इस दौरान सेना प्रमुख और आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) अध्यक्ष ने सिपाही अंकुश, सेना मेडल (मरणोपरांत) के परिजनों से बातचीत की और उन्हें सम्मानित किया, जिन्होनें जून 2020 में उŸारी सीमाओं पर गलवान गतिरोध के दौरान सर्वोच्च बतिदान दिया था। सेनाध्यक्ष का 26 जून 2021 को नई दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जनजातीय क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं पर बल दिया

Sat Jun 26 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जनजातीय क्षेत्रों में गुणात्मक शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार से संबंधित योजनाएं शुरू करने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के […]

You May Like

Breaking News