रामपुर कॉलेज में HGCTA की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन, डॉ. विद्या बंधु नेगी बने प्रधान

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर बुशहर में हिमाचल सरकार कॉलेज शिक्षक संघ (HGCTA) की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

यह कार्यकारिणी प्रत्येक वर्ष नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ में गठित की जाती है, ताकि शिक्षकों की समस्याओं एवं मांगों को वर्षभर केंद्रीय कार्यकारिणी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।


नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में डॉ. विद्या बंधु नेगी को प्रधान, डॉ. राजन देवी नेगी को उपप्रधान, डॉ. अजेंद्र नेगी को संयुक्त सचिव, सहायक प्रोफेसर अमर नेगी को सहसचिव तथा सहायक प्रोफेसर आशीष चौहान को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में सहायक प्रोफेसर नरेंद्र सैनी, सहायक प्रोफेसर हीरा भक्ति, सहायक प्रोफेसर निर्मला, सहायक प्रोफेसर सुधीर नेगी तथा सहायक प्रोफेसर अनिल कश्यप को सभा द्वारा निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की HGCTA इकाई के सभी सदस्य उपस्थित रहे। नवगठित कार्यकारिणी ने शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

फारेस्ट कारपोरेशन के कर्मचारियों को 3 % महंगाई भत्ता और 175 कर्मचारियों को बोनस स्वीकृत

Fri Jul 3 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल की 216वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुरूप निगम के कर्मचारियों को पहली अप्रैल, 2025 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने को स्वीकृति प्रदान […]

You May Like

Breaking News