file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

कांग्रेस सेवादल ने स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बांटे मास्क

9
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सैंज कुल्लू

कांग्रेस सेवादल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 29वीं पुण्य अतिथि के मौके पर वीरवार को सैंज में मास्क बांटे गए । इससे पूर्व जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हे श्रद्धाजंलि दी। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को एक दयालू व दूरदर्शी सोच बाले इंसान के तौर पर याद करते हुए उन्हे युवा प्रधानमंत्री के तौर पर देश को बेहतर भविष्य की ओर ले जाने बाली शख् सियत करार दिया।

\"\"

सेवादल कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर कोरोना महामारी के चलते लोगों पर पड़े भारी संकट के दौर में कोरोना योद्धाओं के तौर पर कार्य कर रहे थाना सैंज के पुलिस जवानों व उनके साथ सहयोग कर रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों के माध्यम से 500 मास्क लोगों को वितरण के लिए प्रदान किए।

इस मौके पर बंजार कांग्रेस उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर सेवादल के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता थरवन पालसरा, बंजार कांग्रेस के पूर्व महासचिव अमर ठाकुर सेवादल के जिला महासचिव बुद्धि सिंह ठाकुर, सचिव संजू विष्ठ, टेक सिंह सोशल मिडिया प्रभारी लाल दास, गविश , कांग्रेस कार्यकर्ता सुरेश कुमार , भाग सिंह, दलीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल एक दिन 42 पॉजिटिव, हमीरपुर में रिकॉर्ड 31 मामले, कुल 152

Fri May 22 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाशांत हिमाचल में कोरोना के कहर वीरवार को भी देखने को मिला जब सारे रिकॉर्ड टूट गए और धड़ाधड़ कोरोना पॉजिटिव सामने आते रहे। एक ही दिन में 42 मामले आने से समूचे प्रदेश में दहशत का माहौल रहा। सर्वाधिक 31 मामले एक ही जिला हमीरपुर में सामने […]

You May Like

Breaking News