हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026, 734 पदों पर आवेदन शुरू, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
खाकी वर्दी पहनकर पुलिस सेवा में करियर बनाने का सपना देख रहे हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 734 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत 491 पद पुरुषों और 243 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 वेतनमान के अनुसार 20,200 रुपये से 64,000 रुपये तक वेतन मिलेगा।


महत्वपूर्ण जानकारी
कुल पद: 734
पुरुष: 491
महिला: 243
आवेदन अवधि: 10 जुलाई से 6 अगस्त 2026
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण
वेतनमान: ₹20,200 से ₹64,000 (लेवल-3)
आयु सीमा (1 जनवरी 2026 के अनुसार)
सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस: 18 से 25 वर्ष
एससी/एसटी/ओबीसी: 18 से 27 वर्ष
होमगार्ड अभ्यर्थी: अधिकतम 28 वर्ष
शारीरिक मापदंड
पुरुष अभ्यर्थी
सामान्य/ओबीसी: लंबाई 5 फुट 6 इंच, सीना 31–32 इंच
एससी/एसटी: लंबाई 5 फुट 4 इंच, सीना 29–30 इंच
महिला अभ्यर्थी
सामान्य/ओबीसी: लंबाई 5 फुट 2 इंच
एससी/एसटी: लंबाई 5 फुट
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि के बाद आवेदन लिंक स्वतः बंद हो जाएगा। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन करें और भर्ती से जुड़े सभी नियमों एवं पात्रता शर्तों का ध्यान रखें।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News