सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल में 8 नए बीडीओ की तैनाती, ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किए आदेश

एप्पल न्यूज़, शिमला

एप्पल न्यूज़ शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने प्रदेश के विभिन्न विकास खंडों में 8 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसरों (BDO) की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। सचिव (ग्रामीण विकास) सी. पॉलरासु, आईएएस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

इस अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग ने 14 जुलाई 2026 को 8 नए ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारी अभी तक ग्रामीण विकास विभाग मुख्यालय, शिमला में तैनात थे।
नियुक्त अधिकारियों की सूची
विकास वर्मा – बीडीओ, छोहारा (जिला शिमला)
सौरभ ठाकुर – बीडीओ, धरमपुर (जिला मंडी)
रोहित चौहान – बीडीओ, गोपालपुर (जिला मंडी)
मनोज कुमार ठाकुर – बीडीओ, ननखड़ी (जिला शिमला)
मनीष राय – बीडीओ, केलांग (जिला लाहौल-स्पीति)
आस्था पवार – बीडीओ, पांगी (जिला चंबा)
प्रतिमा मनहंस – बीडीओ, चौंतड़ा (जिला मंडी)
भरतेंदर सिंह – बीडीओ, संगड़ाह (जिला सिरमौर)

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों की नियुक्ति लोकहित में तत्काल प्रभाव से की गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने ममलीग में "ग्रीन पंचायत योजना" के तहत सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन, शहरों की तर्ज पर गांवों में भी देंगे सुविधाएं

Wed Jul 15 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला /ममलीग मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला सोलन की ग्राम पंचायत ममलीग में ग्रीन पंचायत योजना के अन्तर्गत 500 किलोवाट क्षमता की ग्राउंड माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया। दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना का […]

You May Like

Breaking News