file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

JCC में कर्मचारियों को तोहफा- कांट्रेक्ट 3 से 2 साल हुआ, 1-1-2016 से नया वेतनमान देने की घोषणा- 3 से 15 हजार तक होगा लाभ

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार कर्मचारियों को पहली जनवरी 2016 से नए वेतनमान देने की घोषणा की है। जबकि जनवरी 2022 का संशोधित वेतनमान फरवरी महीने से दिया जाएगा। नए वेतमान से कर्मचारियों को 3 से 15 हजार तक का लाभ होगा। अनुबंध कार्यकाल 3 से घटाकर 2 साल करने की भी घोषणा जयराम ठाकुर ने की है।


6 हजार करोड़ रुपये वित्तीय खर्च आएगा। दैनिक वेतन भोगी बनने के लिए भी अवधि एक एक साल कम किया गया। नई पेंशन स्कीम में मृत्यु होने पर आश्रितों को पेंशन का लाभ 15-5-2003 से मिलेगा। 30 सितम्बर 2021 को नियमित हुए कर्मियों को वित्तीय लाभ कैसे देना है अलग से फैसला लिया जाएगा।
JCC की बैठक में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि
हिमाचल प्रदेश जबसे अस्तित्व में आया है यहां कर्मचारियों व अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
जहां प्रदेश ने प्रगति की है कि नहीं अनेक ऐसे आयाम स्थापित किए है जो कर्मचारियों के सहयोग के बिना संभव नहीं थे।
देश भर में अगर कर्मचारियों की संख्या देखी जाएं तो हिमाचल में सबसे ज्यादा कर्मचारी हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड से प्रदर्श अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस दौर से राज्य को बाहर निकालने के लिए केंद्रित होकर काम करने की आवश्यकता है।
इस वक्त की प्राथमिकता इस दौर से बाहर निकलना है। इसके लिए कर्मचारियों की कुछ मांगे अनदेखी हो जाये तो वो भी करना पड़ेगा। अब तक कर्मचारियों ने सहयोग किया है आगे भी दें।

सरकार जितनी मर्जी अच्छी योजनाएं बना लें लेकिन जब तक योजनाएं धरातल पर न उतरे कोई लाभ नहीं होता। और धरातल पर योजनाओं और नीतियों को पहुंचाने का काम कर्मचारी ही करते है। सरकार के 3 साल 11 महीने के कार्यकाल की सभी नीतियों को धरातल पर उतारने को लेकर कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही है।

कर्मचारी सरकार की कठिनाई को समझें। परिवर्तन के समय अक्सर कर्मचारियों को लुभाने के लिए सरकारें काम करती है। लेकिन इस सरकार ने इस मंशा से कोई काम नही किया न ही कर्मचारियों को प्रताड़ित किया।
4 साल बीतने पर भी कर्मचारियों को उनकी अनुकूलता के अनुसार काम करने दिया गया है। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि मिलकर व साथी बन कर चले।

Share from A4appleNews:

Next Post

जयराम ठाकुर सरकार की पहली JCC में घोषणा- फरवरी 2022 में मिलेगा संशोधित वेतनमान, राज्य के कोष पर सालाना पड़ेगा 6000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

Sat Nov 27 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की संयुक्त समन्वय समिति (जेसीसी) की आज यहां आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राज्य के कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2016 से नया वेतनमान प्रदान करने और जनवरी, 2022 का वेतन संशोधित वेतनमान के अनुसार फरवरी, 2022 […]

You May Like

Breaking News