‘अग्निपथ’ भर्ती योजना के विरोध में शिमला में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन, शिमला डीसी ऑफिस तक निकाली शव यात्रा, फूंका पुतला

एप्पल न्यूज़, शिमला

‘अग्निपथ भर्ती योजना’ के खिलाफ़ देश भर में विरोध की चिंगरियाँ आग का रूप ले रही है। हिमाचल प्रदेश में भी ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है।

कांग्रेस पार्टी ने शिमला में विधानसभा से लेकर DC ऑफिस तक शव यात्रा निकाली व डीसी ऑफिस के बाहर DOD का पुतला भी जलाया. इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओ की झड़प भी हो गई।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और इस योजना को वापिस लेने की जोरदार मांग उठाई. कांग्रेस ने अन्य सभी जिलों में भी ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन किया।

कांग्रेस प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की अग्निपथ योजना देश के करोड़ों युवाओं के साथ धोखा है। देश में 40 फीसदी आबादी युवाओं की है और मोदी सरकार चार साल के लिए रोजगार देकर ताउम्र के लिए उन्हें ठोकरे खाने को मजबूर कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर युवाओं के साथ खड़ी है और इसका जोरदार ढंग से विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के साथ वीरभूमि भी कहा जाता है।

यहां के अधिकांश गांव से युवा सेना में भर्ती होते है, लेकिन अब उनका सेना में जाने का सपना टूट जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

12वीं की टॉपर वाणी गौतम और क्षितिजा का सपना IAS और डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना, सभी दे रहे बधाईयां

Sat Jun 18 , 2022
एप्पल न्यूज़, घुमारवीं बिलासपुर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा 12वीं क्लास की लिखित परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है जिसमें इस बार छात्राओं ने बाजी मारी है। विज्ञान संकाय में हमीरपुर के क्षितिज शर्मा, कांगड़ा की शगुन राणा और बिलासपुर की अक्षिता शर्मा टॉप रहे है। झंडूता उपमंडल […]

You May Like

Breaking News