IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

MP डॉ. सिकंदर कुमार ने रामपुर बुशहर में कहा- हिमाचल में होगी भाजपा सरकार रिपीट, 50 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

-राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने कहा हिमाचल में भाजपा की सरकार रिपीट होगी और एमएलए की संख्या 50 से अधिक  रहेगी। अब तक उन्होंने हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर  फीडबैक लिया है। 

लोगो में भाजपा के प्रति उत्साह है। प्रदेश में अनुसूचित जाति का जिस तरह से पिछली बार सरकार बनाने में योगदान रहा इस बार उससे भी बढ़कर यह वर्ग भाजपा को समर्थन देगा। 

सांसद  सिकंदर के सम्मान में  रामपुर में आयोजित  समारोह
में  उन्होंने कहा उनके राजनीति में आने का  कोई  इरादा नहीं था। अचानक उन्हें  देश के उच्च सदन के सदस्य का सम्मान दे कर  पार्टी ने यह दर्शाया कि एक आम कार्यकर्ता को सम्मान और इज्जत भाजपा में दी जाती है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालय में भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति को अहमियत देकर उन्हें वाइस चांसलर बनाया और देश के इतिहास में पहली बार  हुआ कि वाइस चांसलर होते हुए उन्हें  दिल्ली में उच्च सदन में
भेजा गया।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश सचिव एवं विभिन्न   प्रकोष्ठ के
प्रभारी तिलक राज शर्मा ने कहा जो काम पिछले 70 वर्षों में देश में कांग्रेस की  सरकारों ने करने में हिम्मत नहीं जुटाई वह काम मोदी सरकार ने कर दिखाया है। चाहे वह राम मंदिर का निर्माण का मुद्दा हो या फिर धारा 370  हटाने का। 

भाजपा देश तो तोड़ने पर नहीं जोड़ने पर विशवास रखती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दलित हितेषी है और प्रदेश में हमेशा दलित समाज का सम्मान किया है।

इस दौरान एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन ने बताया कि  भाजपा  एकमात्र पार्टी है जो अनुसूचित जाति के हित और
कल्याण  में लगातार प्रयास कर रही है. इस वर्ग के लोगों को हर क्षेत्र में मान दे रही है।

इस दौरान हिमकोफेड के अध्यक्ष कॉल नेगी नदी डॉक्टर
सिकंदर का रामपुर आगमन पर स्वागत किया और कहा कि उनका जन सेवा में हमेशा से अहम योगदान रहा है। वह एक बुद्धिजीवी चिंतक  के साथ समाजसेवी भी के रूप में भी जाने जाते है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बिलासपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 2 किलो 536 ग्राम चरस पकड़ी, सभी आरोपी कुल्लु जिला के निवासी

Wed May 11 , 2022
एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल बिलासपुर बिलासपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 2 किलो 536 ग्राम चरस पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। यह जानकारी देते हुए बिलासपुर के एसपी एसआर राणा ने बताया कि थाना सदर पुलिस गेट के पास यातायात की चेकिंग की जा रही थी उसी समय […]

You May Like

Breaking News