IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

नगर निगम चुनावों के नतीजे विधानसभा चुनाव 2022 का आगाजः अनुराग शर्मा

4
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, सेवादल के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने प्रदेश के नगर चुनावों के नतीजों पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, सेवादल के पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों सहित कांग्रेस पाटी के कार्यकर्ताओं को नगर निगम चुनावों की जीत पर बधाई दी।


अनुराग शर्मा ने कहा कि चारों नगर निगम चुनावों के नतीजों में पार्टी ने पूरी निष्ठा व मेहनत से पार्टी के समर्थन में काम किया है। जिसका परिणाम आज हमारे सामने है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पालमपुर व सोलन में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है और मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी को छोड़ बाकि किसी भी नगर निगम चुनावों में भाजपा को बहुमत नहीं मिला उससे जाहिर है कि जनता अब भाजपा से परेशान हो चुकी है। अभी तो शहर के लोगों ने ही प्रदेश सरकार को अपना जवाब दिया है, ग्रामीण जनता विधानसभा चुनाव 2022 में अपना जवाब देगी।
अनुराग शर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनावों से स्पष्ट हो चुका है कि आम जनता भाजपा सरकार की नीतियों, महंगाई व किसानों पर हो रहे अत्याचार से परेशान हो चुकी है, जिसका खामियाजा आने वाले समय वर्ष 2022 में भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अब रफ्तार पकड़ ली है और जीत की ओर अग्रसर हो चुकी है। अब आने वाले समय में दिल्ली भी दूर नहीं है।
फोटो कैप्शनः सोलन नगर निगम के वार्ड नंबर 7 के प्रभारी व कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा के साथ प्रचार के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी गुरकीरत सिंह साथ हैं,  सोलन नगर निगम चुनाव प्रभारी व विधायक राजेन्द्र राणा।

Share from A4appleNews:

Next Post

3 वर्षों में हिमाचल में पंजीकृत गौसदनों की संख्या 105 से बढ़कर हुई 204 और गाय की संख्या 9150 से 16,860 हुई- वीरेंद्र

Thu Apr 8 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलापशुपालन व मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शिमला में आयोजित हिमाचल प्रदेश गौसेवा आयोग की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की।वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में गौसेवा आयोग के गठन के उपरांत आयोग के माध्यम से 500 रुपये प्रति गाय प्रतिमाह सहायता राशि दिए जाने से बड़ी […]

You May Like

Breaking News