लाहौल स्पीति के करूनाला में भीषण हादसा, कुल्लू से पांगी जा रहे 13 यात्रियों की मौत, CM ने जताया गहरा शोक

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, लाहौल स्पीति /शिमला
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के करूनाला में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार सभी यात्री कुल्लू से पांगी की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक, राहत एवं बचाव कार्यों के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज लाहौल-स्पीति जिले के करूणाला में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार सभी यात्री कुल्लू से चंबा जिले के पांगी की ओर जा रहे थे।
मुख्यमंत्री ने उपायुक्त लाहौल-स्पीति को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने तथा घायलों के लिए सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

51 शक्तिपीठ भारत की आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के सशक्त प्रतीक, शक्ति परम्परा के वैज्ञानिक अध्ययन, डिजिटल प्रलेखन और वैश्विक प्रचार-प्रसार पर दिया बल- कविन्द्र

Sat Jul 25 , 2026
एप्पल न्यूज़, जम्मू /शिमला राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि 51 शक्तिपीठ केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के सशक्त प्रतीक हैं। उन्होंने शक्तिपीठों के इतिहास, संस्कृति और आध्यात्मिक परम्पराओं के वैज्ञानिक अध्ययन, व्यवस्थित दस्तावेजीकरण तथा वैश्विक स्तर पर उनके […]

You May Like

Breaking News