file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

कांग्रेस ने जारी की “चार्जशीट” नाम दिया “लूट की छूट”- भर्तियों पर बैठेगी “कमीशन ऑफ इंक्वायरी”- “नौकरी बेचने वाले” नाम से जाने जाएंगे ‘जयराम’

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पूर्व जयराम सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की। जिसमें गम्भीर आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सत्ता में आते ही इन सभी मुद्दों और जांच बैठी जाएगी और कमीशन ऑफ इंक्वायरी बैठाकर दोषियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश में नौकरी बेचने वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाएंगे। पहली बार नौकरी बेची गई और खुलेआम पेपर बेचे गए। पुलिस भर्ती हो या सेलेक्शन बोर्ड कमीशन में अपने चहेतों को नौकरियों में रखा गया।


कांग्रेस ने फैसला किया है कि भर्तियों के मामले में “कमीशन ऑफ इंक्वायरी” बैठाई जाएगी। क्योंकि बाहरी राज्यों के साथ ही बिना कायदे कानून के दो हलकों से की गई है। क्योंकि लूट का खेल चल रहा था। पुलिस भर्ती में 2020 और 2022 दोनों बार पेपर लीक हो गया। नौकरियां ऐसे दी जैसे लाले के नौकर नहीं रखे जाते। जयराम सरकार के 6 महीने के सारे फैसले रिव्यू किए जाएंगे।
इस सरकार के पतन की दास्तां युवा बेरोजगार लिखेंगे।
इस सरकार ने तो नौकरी में गड़बड़ी के लिए चौटाला को भी पीछे छोड़ दिया गया।
2200 करोड़ की पाइपें सड़कों पर पड़ी हैं। 10 साल तक कि पाइपें खरीद कर रखी ताकि करोडों का घोटाला किया जा सके। इसकी जांच होगी और संलिप्त लोगों को दंडित किया जाएगा। ये सरकार का पैसा है जिससे खिलवाड़ नहीं होने डेंगे।
बड़ी बड़ी रैलियाँ की गई। हजारों बसें टेंट और कुर्सियां लगाई। बसें न मिलने से लोग परेशान हुई। करीब 500 करोड़ से पीएम, नेताओं और सीएम की रैलियाँ की गई। जिसमें सारा खर्च सरकारी खाते से किया गया। इसका सारा बिल भाजपा को भेजा जाएगा।
डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल को 72 हजार करोड़ के कर्ज में डाला। पीएम 9 बार आये लेकिन कोई पैकेज नहीं लिया। अंत मे अब तक के कर्ज के बराबर जयराम ने अकेले लिए।
4-4 हेलीकॉप्टर खरीदे और बुलेट प्रूफ गाड़ियां ली जिसकी जरूरत नही थी। इसकी जंचकि जाएगी।
शराब के ठेके और पेड़ कटान से सरकार को पैसा नहीं मिला। इस सरकार ने प्रदेश का कबाड़ भी निगल लिया।
साथ ही जयराम के नजदीकियों ने लूट की सबसे बड़ी दास्ताँ लिखी। इस कोटरी को चुनाव लड़वाये जा रहे हैं। इसकी भी जांच की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

डबल इंजन की गाड़ी, भाजपा संग पहाड़ी, प्रदेश में फिर भाजपा सरकार है- अनुराग ठाकुर

Sat Oct 29 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिमला में बताया कि भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए पूर्ण रूप से तैयार है हम एक बार फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। भाजपा ने हमेशा ही सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास […]

You May Like

Breaking News