file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

वन विभाग एवं रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में शूराला में वृक्षारोपण अभियान आयोजित

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

प्रेस विजएप्पल न्यूज़, शिमला 6

हिमाचल प्रदेश वन विभाग एवं हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आज शुराला, ग्राम पंचायत के मलयाणा, शिमला में भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री कविन्द्र गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर पौधारोपण किया, तथा प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित हिमाचल के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस पौधरोपण कार्यक्रम में देवदार, दाडू, रामबाण और खनोर प्रजातियों के पौधों का रोपित किया गया। अपने संबोधन में महामहिम राज्यपाल श्री कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि बढ़ते कंक्रीट के जंगलों के बीच पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण एवं उनका संरक्षण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को माता का स्थान दिया गया है, तथा हमारे वेदों में भी प्रकृति संरक्षण का संदेश मिलता है।


उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही औषधीय पौधों के संवर्धन तथा वनों से जुड़ी आजीविकाओं को बढ़ावा देने पर बल भी दिया।

अंत में उप अरण्यपाल श्री अनिकेत वानवे ने वनों एवं लगाए गए पौधों के संरक्षण पर बल देते हुए इस अभियान में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।


कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की नियमित देखभाल के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) श्री संजय सूद, मुख्य अरण्यपाल,शिमला श्री के. थिरुमल, राज्यपाल के सचिव श्री संदीप भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसायटी की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर, उप अरण्यपाल,शिमला(ग्रामीण)श्री अनिकेत वानवे, ग्राम पंचायत शूराला के प्रधान, वन विभाग एवं रेड क्रॉस सोसायटी के अधिकारी एवं सदस्य , नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं ,विद्यालय के छात्र-छात्राएं, स्थानीय ग्रामीण तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

पिंजौर-बद्दी फोरलेन परियोजना को मिली बड़ी गति, 378.48 करोड़ की लागत से बैलेंस कार्य का अवार्ड जारी : हर्ष महाजन

Wed Aug 5 , 2026
मोदी सरकार के नेतृत्व में हिमाचल का सड़क नेटवर्क हो रहा मजबूत, औद्योगिक विकास और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : हर्ष महाजन एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन परियोजना के बैलेंस कार्य के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा ₹378.48 करोड़ की […]

You May Like

Breaking News