बिहार की नीतीश कैबिनेट- सभी 9 मंत्री करोड़पति, 2 मंत्री सिर्फ 12 वीं पास, 6 के खिलाफ़ आपराधिक मामले

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, ब्यूरो

बिहार की नीतीश कैबिनेट में सभी 9 मंत्री करोड़पति हैं। 2 मंत्री महज़ 12 वीं पास तो 6 के खिलाफ़ आपराधिक मामले। दर्ज हैं। ये जानकारी खुद मंत्रियों द्वारा दिए गए एफिडेविट के आधार पर ADR संस्था द्वारा जुटाई गई है।

आपराधिक पृष्ठभूमि

विश्लेषण किए गए 9 मंत्रियों में से 6 (67%) मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं 5 (56%) मंत्रियों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले भी घोषित किए हैं।

वित्तीय पृष्ठभूमि करोड़पति मंत्री

सभी 9 (100%) मंत्री करोड़पति हैं। विश्लेषण किए गए 9 मंत्रियों की औसत संपत्ति 3.95 करोड़ रुपये है। सबसे अधिक घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से विजय कुमार सिन्हा हैं, जिनकी संपत्ति रु 8.93 करोड़. है। वहीं सबसे कम घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री गया टाउन निर्वाचन क्षेत्र से प्रेम कुमार हैं, जिनकी संपत्ति रु 1.70 करोड़. है।

मंत्रियों की शिक्षा-

2 (22%) मंत्रियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 12वीं कक्षा घोषित की है, जबकि 6 (67%) मंत्रियों ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षिक योग्यता घोषित की है। एक मंत्री डिप्लोमा धारक भी है।

बिहार के कुल 9 मंत्रियों में से कुल 2(22%) मंत्रियों ने अपनी आयु 30-50 वर्ष के बीच घोषित की है जबकि 7(78%) मंत्रियों ने अपनी आयु 51-75 वर्ष के बीच घोषित की है। ADR के विश्लेषण के अनुसार सभी 9 मंत्रियों में से कोई भी महिला नहीं है।

Share from A4appleNews:

Next Post

तबादले - हिमाचल सरकार ने एक साथ बदले 78 डेंटल डॉक्टर, देखें किसे कहां मिली नियुक्ति

Mon Jan 29 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल सरकार ने एक साथ बदले 78 डेंटल डॉक्टर, देखें किसे कहां मिली नियुक्ति

You May Like

Breaking News