file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

कुल्लू जिला में आनी के बराड़ में चार युवक 814 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, आनी

सोमवार देर रात पुलिस थाना आनी के अंतर्गत कुल्लू पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच की टीम द्वारा चरस की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने एक ऑल्टो कार में सवार सोलन जिला के रहने वाले 4 युवकों से 814 ग्राम चरस बरामद की है।

पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने बताया कि रात को कुल्लू पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच की टीम आनी कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर बराड़ नामक स्थान पर नाके पर थी।

एक ऑल्टो कार  जिसका नम्बर एचपी 64A 8482 को तलाशी के लिए रोका गया ।कार में सोलन जिला के चार युवक  गुलजार , सतीश मोहम्मद , शहजाद और  रोहन कुमार सवार थे।

तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 814 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत  मामला दर्ज कर लिया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सराहन पंचायत में चलाया स्वच्छता अभियान

Wed Jan 26 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा, आनी विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत सराहन के युवा मण्डल दोहरानाला, महिला मण्डल झलेर ने  भारी ठंड के बाबजूद भी एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें  गांव के रास्ते, नालियां, व रास्ते में पड़ी हुई झाड़ियों तथा खेल मैदान की सफाई की गई। इस दौरान  […]

You May Like

Breaking News