सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

चंडीगढ़–शिमला–रामपुर बुशहर “हेलीटैक्सी सेवा” जल्द शुरू होने की उम्मीद

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
रामपुर क्षेत्र के लोगों के लिए हवाई संपर्क को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। चंडीगढ़–शिमला–रामपुर हेली टैक्सी सेवा जल्द शुरू होने की संभावना है। रामपुर हेलीपोर्ट में सेवा शुरू करने से पहले ट्रायल और प्रशिक्षण के तहत लैंडिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।


रामपुर हेलीपोर्ट टीम के अनुसार, हेली टैक्सी सेवा के संचालन से संबंधित ट्रायल एवं प्रशिक्षण लैंडिंग सफलतापूर्वक करवाई जा चुकी हैं। अब नियमित सेवा शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बताया गया है कि चंडीगढ़, शिमला और रामपुर के बीच हेलीकॉप्टर सेवा बहुत जल्द शुरू होने की संभावना है।


सेवा का वास्तविक शेड्यूल, संचालन के दिन और समय संबंधित विभाग से आधिकारिक सूचना प्राप्त होने के बाद जारी किए जाएंगे। फिलहाल विभाग की ओर से शेड्यूल का इंतजार किया जा रहा है।
हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से रामपुर बुशहर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को चंडीगढ़ और शिमला तक आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से समय की बचत के साथ पर्यटन, व्यापार और आपातकालीन आवागमन के लिहाज से भी यह सेवा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
SDM रामपुर बुशहर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पहले भी हेली टैक्सी सेवा चल रही थी लेकिन किन्हीं कारणों से इसे बंद कर दिया गया था. यहाँ सेना, सतलुज विद्युत निगम, व्यापारी, और पर्यटक बड़ी तादाद में हेली टैक्सी सेवा का इंतजार कर रहे हैं. ये सेवा यहाँ हर लिहाज से फायदेमंद साबित हो सकती है.

अब उम्मीद है कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने पर जल्द शेड्यूल जारी होगा और क्षेत्र के लोगों को सेवा उपलब्ध हो सकेगी.

Share from A4appleNews:

Next Post

2 अक्तूबर से दो लाख परिवारों को 1500 रुपये और 300 यूनिट मुफ्त बिजली, CM सुक्खू का सदन में बड़ा ऐलान

Tue Aug 25 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश के करीब दो लाख परिवारों को 2 अक्तूबर से बड़ी राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सोमवार को नियम-130 के तहत चल रही चर्चा के दौरान ऐलान किया कि ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के […]

You May Like

Breaking News