सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन रोहड़ू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया 2.11 लाख का अंशदान

एप्पल न्यूज़, शिमला

ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन रोहड़ू, जिला शिमला के अध्यक्ष बलबीर बांशटू ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2.11 लाख रुपये की राशि का चेक भेंट किया।


मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता करने में मदद मिलती है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल (सेवानिवृत्त) कुलदीप सिंह बांशटू भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल विधान सभा का बजट सत्र 14 से, सदन शुचारु रूप से चल सके, सर्वदलिय बैठक में हुए सहमति बनाने की प्रयास

Mon Mar 13 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला कल से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। बजट सत्र से पहले आज विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया द्वारा सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। सर्वदलीय बैठक में सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए विचार विमर्श किया गया। सुखविंदर सिंह सरकार का […]

You May Like

Breaking News