file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

बरमूड़ा घास से रामपुर कालेज ग्राउंड में आएगी हरियाली, 10 दिन में तैयार होगा घास

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow


– खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतरीन सुविधा
– वन विभाग की मेहनत लाने लगी रंग

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

जीबी पंत मैमोरियल पीजी कॉलेज रामपुर ग्राउंड में बरमूड़ा घास से हरियाली आएगी। वन विभाग ने गत 20 अगस्त से इस मैदान में हाइड्रोसीडिंग तकनीक से बरमूड़ा घास उगाने का काम शुरू किया, जो अब उनकी मेहनत भी रंग लाने लगी है। इसके मद्देनजर रामपुर वन वृत्त के कर्मचारी अपनी बेहतरीन सेवाएं देकर खेल मैदान को नया रूप देने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।

ऐसे में आने वाले 7 से 10 दिनों के भीतर मैदान में घास तैयार होगी। जिससे खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि 11 से 13 सितंबर तक इस ग्राउंड में हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक स्पोर्ट्स मीट होने जा रही है। इसे देखते हुए वन विभाग ने पाटबंगला खेल मैदान की सूरत बदलने का रास्ता चुना।


दिवारों से लेकर मैदान के चारों तरफ की सफाई

रामपुर वन वृत्त के दायरे में आने वाले कर्मचारियों ने मैदान की सभी दिवारों से लेकर चारों तरफ सफाई कर दी है। अरण्यपाल रामपुर वन वृत्त सीबी ताशीलदार ने विशेष सफाई अभियान में सेवाएं देने वाले सभी अधिकारियों, वन रक्षकों, वन मित्रों से लेकर अन्य कर्मचारियों की सराहना की।  
वन विभाग ने की बेहतरीन रखरखाव की अपील

अरण्यपाल रामपुर वन वृत्त सीबी ताशीलदार ने रामुपर की जनता और कालेज प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि वन विभाग की स्पोर्ट्स मीट संपन्न होने के बाद भी इस खेल मैदान का रखाखाव किया जाए। उन्होंने कहा कि इस मैदान में हाइड्रोसीडिंग तकनीक से बरमूड़ा घास उगाने का काम प्रगति पर है और आने वाले 7 से 10 दिनों के भीतर तैयार हो जाएगा। 

Share from A4appleNews:

Next Post

"समरसता की फाउंडेशन" - अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Wed Aug 26 , 2026
प्रदेश सरकार अनूसचित जाति के कल्याण के लिए प्रतिबद्धमुख्यमंत्री ने हि.प्र. अनुसूचित जाति कल्याण बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अगले शैक्षणिक सत्र से एडमिशन फॉर्म में जाति का कॉलम खत्म करने के निर्देश दिए हैं। आज यहां हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति […]

You May Like

Breaking News