एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महासू द्वारा रामपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 35 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण फलटा ने की। इस अवसर पर भाजपा नेता कॉल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान सहित युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों को ऐसे सेवा कार्यों में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उनके समर्पण को दर्शाया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इससे बड़ी मानव सेवा कोई नहीं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महासू द्वारा आयोजित इस शिविर में कार्यकर्ताओं की सहभागिता एवं सहयोग के लिए सभी रक्तदाताओं, पदाधिकारियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया





