file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

CM ने रिज का दौरा कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़,शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज गरीब कल्याण सम्मेलन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के स्थल रिज शिमला का दौरा किया।

मुख्यमंत्री ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए आयोजकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री के संवाद के दौरान उचित सम्पर्क सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस को यातायात के सुचारू संचालन, बसों तथा अन्य वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जय राम ठाकुर ने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि आम जनता और पर्यटकों को इस बड़े आयोजन के कारण किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करने पड़े 

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशी राम बालनाहटा, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, प्रधान सचिव सूचना प्रौद्योगिकी डॉ. रजनीश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रधानमंत्री की शिमला रैली, जुटेंगे 50 हज़ार- 8 साल का जश्न, लाभार्थियों से होगा सीधा संवाद, जानें शिमला में क्या रहेगी आज व्यवस्था --

Tue May 31 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भारत अपनी आजादी को चिरस्मरणीय बनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अविस्मरणीय उत्सव के दृष्टिगत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों की 16 महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअल […]

You May Like

Breaking News